विवेक ओबरॉय ने मंत्री की बेटी से की है शादी, मुंबई के पॉश इलाके में ऐसा दिखता है उनका बंगला

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह ना सिर्फ हीरो बल्कि विलेन के रुप में भी नाम कमा चुके हैं। विवेक ओबरॉय अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

करियर की शुरुआत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में विवेक ओबरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन भी नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। खास बात तो यह है कि अपनी इस फिल्म के लिए विवेक फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ नवोदित अभिनेता के पुरुस्कार से सम्मानित किए गए थे। इसके बाद वो रोड, डीएम जैसी फिल्मों में अभिनय करते नजर आए।

फिर उन्होंने साल 2002 में शाद अली के निर्देशन में बनी फिल्म साथिया में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री रानी मुखर्जी के नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद विवेक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म मस्ती में नजर आए। इस फिल्म ने उनके करियर को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा दिया।

 

ऐश्वर्या संग जुड़ा नाम

विवेक ओबरॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। उनका नाम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा गया। इस कारण विवेक और सलमान खान के बीच लंबे समय तक विवाद भी रहा। दरअसल, सलमान ने विवेक को ऐश्वर्या से दूर रहने तक की धमकी तक दे डाली थी। लेकिन फिर आखिर में धीरे-धीरे ऐश्वर्या ने ना सिर्फ सलमान बल्कि विवेक से भी दूरी बना ली।

 

विवेक का खूबसूरत आशियाना

जानकारी के लिए बता दें कि विवेक ओबरॉय की शादी प्रियंका अल्वा से हुई। जोकि कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा-विवान ओबरॉय और बेटी अमाया निर्वाण ओबरॉय है। इस वक्त विवेक मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। बता दें कि इस पॉश इलाके में उनका आलीशान आशियाना है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इस घर की कीमत करीब 14 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस घर में विवेक अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं। विवेक ने अपने घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है।

 

जिसकी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। मालूम हो कि विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबरॉय 70-80 के दशक सिनेमा जगत में खूब नाम कमा चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर नसीरुद्दीन शाह जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। अपने दौर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाए।

विवेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट

अगर बात विवेक की करें तो वह जल्द ही प्राइम ओरिजिनल की वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इनसाइड एज’ का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। यह भारत की पहली ओरिजिनल वेब सीरीज है। इस सीरीज में विवेक के अलावा ऋचा चड्ढा, तनुज विरवानी, अंगद बेदी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अमित सियाल इत्यादि जैसे स्टार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड