विराट-अनुष्का के नए फ्लैट को देखकर आप भी कहेंगे क्या बात, 34 करोड़ रुपए है कीमत

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहता है। ये जोड़ी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल के चलते हर तरफ छाई रहती है। भले ही अनुष्का की फिल्म की शूटिंग हो या विराट के क्रिकेट की पिच दोनों ने हमेशा अपने काम के बीच भी एक-दूसरे को खास समय दिया। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए एक आलीशान बंगला बनवाया है, जोकि मुंबई में है। बता दें कि इस घर में अभी और भी बहुत सी चीजों की सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। तो आइए जानिए विराट द्वारा बनवाए गए इस आलीशान घर की कीमत।

विराट ने खरीदा नया घर

जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली पहले अपने परिवार के साथ अपने दिल्ली वाले पुश्तैनी घर में रहते थे। लेकिन अब वो गुरुग्राम में रहते हैं। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि गुरुग्राम में विराट का घर 10 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है।

 

इस घर को उन्होंने 80 करोड़ में खरीदा था। उनका ये घर भी बेहद आलीशान है। विराट-अनुष्का के इस सी-फेसिंग घर की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसी के साथ बताते चलें कि 35वें फ्लोर पर बनाया गया ये घर 7,171 स्क्वॉयर फिट है। इस घर में हर तरह की सुविधा उपल्बध होगी।

विराट-अनुष्का ने पहले बनाया था प्लान

खबरों के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुछ महीनों पहले ही वर्ली में एक फ्लैट बुक कराने की योजना बनाई थी। इसके बाद अब जाकर विराट और अनुष्का की एक नए घर के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

दरअसल, ये वही घर है जिसका कंसट्रक्शन देखने के लिए कोहली और अनुष्का एक-साथ गए थे। फिलहाल दोनों का खूबसूरत आशियाना तैयार हो चुका है। यहां देखिए विराट-अनुष्का के नए घर की वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीरें।

 

बेटी संग बिता रहे समय

बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ खास वक्त बिता रहे हैं। इस बात का पता उनकी तस्वीरों से चलता है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी संग समय बीताते हुए अपनी और विराट कोहली की बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। जिन्हें फैंस ने भी बेहद पसंद किया। इसके अलावा अनुष्का अपने सोशल अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अपकमिंग फिल्में

मालूम हो कि अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्ननेंसी के दौरान भी शूटिंग करते हुए नजर आईं थीं। इसके बाद वो जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी। वो जल्द शेखर कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पानी में नजर आएंगी। इसके अलावा वो झूलन गोस्वामी की बायोपिक में भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखेंगी। वहीं प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस बायोपिक में अनुष्का क्या कमाल दिखाएंगी ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड