47 साल की उम्र में भी सिंगल है गीता कपूर, खुद बताई शादी ना करने की वजह

बॉलीवुड जगत में एक से बढ़कर एक कई कोरियोग्राफर्स मौजूद हैं। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से दुनिया भर में एक सफल मुकाम हासिल किया है। उन्हीं में से एक मशहूर कोरियोग्राफर्स गीता कपूर भी हैं। आज वो सिनेमा जगत में जिस मुकाम पर हैं उन्होंने वहां पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। इन दिनों वो टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कभी गीत कपूर मशहूर कोरियोग्राफर्स और निर्माता फराह खान के डांस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थीं।

गीता, फराह को कर चुकी असिस्ट

बता दें कि गीता कपूर को गीता मां के नाम से भी बुलाया जाता है। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपने डांसिंग करियर की शुरूआत की थी। इस दौरान वो ‘तुझे याद ना मेरी आई’, ‘गोरी गोरी’ जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर का काम भी कर चुकी हैं। इसी बीच उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया। इसके बाद वो फराह खान को असिस्ट करने लग गई थीं। जानकारी के लिए बता दें कि गीता ने फराह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी
सुपरहिट फिल्मों में असिस्ट किया था।

गीता खुद बनी कोरियोग्राफर

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान को असिस्ट करने के बाद गीता खुद ही एक कोरियोग्राफर बन गईं। इस दौरान उन्होंने फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी को कोरियोग्राफ किया। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस तरह धीरे-धीरे लोगों के बीच वो पॉपुलर होती चलीं गईं।

अभी तक नहीं की शादी

गीता कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 47 की उम्र में भी वो कुंवारी हैं। कुछ दिनों पहले गीता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने मांग में सिंदूर भरा हुआ था। इन तस्वीरों के चलते गीता ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन ये लुक उन्होंने अपने एक शूट के लिए अपनाया था। इसके अलावा वो अपने अफेयर की खबरों के चलते भी चर्चा में आ चुकी हैं।

दरअसल, लोगों ने उनके दोस्त को उनका ब्वॉयफ्रेंड मान लिया था। उस दोस्त के साथ गीता की खूब तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं। तस्वीरों में गीता एक शख्स के साथ पोज देती नजर आईं। बता दें कि उनके साथ तस्वीर में जाने-माने राजीव खिंची थे, जो काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बता दें कि राजीव खिंची भी एक कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक्टर और डायरेक्टर भी हैं। गीता और राजीव के अफेयर की खूब खबरें सामने आईं लेकिन वो सब हवा हो गईं। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उनके वो अभी किसी खास उपल्बधि से नहीं नवाजे गए।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड