संगीता बिजलानी को ना मिल सका प्यार और करियर भी हो गया बर्बाद, आज ऐसे हैं अभिनेत्री का हालात

सिनेमा जगत में अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को तो आप बखूबी पहचानते होंगे। हाल ही में संगीता बिजलानी ने अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। लेकिन 61 की हो जाने के बावजूद भी वो अपनी खूबसूरती से सबको पछाड़ती हैं। भले ही संगीता अब फिल्मी लाइमलाइट से दूर हो चुकी हैं, लेकिन वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं।

मॉडलिंग करियर की शुरुआत

9 जुलाई 1960 को मुंबई में जन्मी संगीता बिजलानी को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी। आपको ये बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि संगीता बिजलानी ने महज 16 साल की उम्र में ही अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उनकी किस्मत इतनी तेज निकली कि बतौर मॉडल वो खूब मशहूर हुईं। संगीता इतनी ज्यादा खूबसूरत थीं कि लोग उन्हें बिजली के नाम से पुकारा करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे वो सबकी चहेती बनने लगी थीं।

कातिल फिल्म से किया डेब्यू

संगीता बिजलानी ने फिल्म कातिल से सिनेमा जगत में कदम रखा। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट अभिनेता आदित्य पंचोली नजर आए थे। मगर इस फिल्म में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। इसके बाद साल 1998 में संगीता फिल्म त्रिदेव में नजर आईं। ये फिल्म उनके करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म रही। इसके बाद संगीता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जुर्म, इज्जत और हातिमताई जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

अफेयर के चलते बटोरी सुर्खियां

संगीता बिजलानी भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि संगीता को अपने फिल्मी करियर के बीच दो बार प्यार हुआ। लेकिन उनका प्यार परवान नहीं चढ़ा। दरअसल, संगीता का नाम बॉलीवुड दबंग सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है। बॉलीवुड गलियारों में उनके अफेयर के खूब किस्से सुनने को मिले। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने शादी करने तक का भी फैसला कर लिया था।

पर अफसोस किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल, सलमान और संगीता की शादी की डेट 27 मई, 1994 को तय हो गई थी। पर अफसोस सलमान संगीता को छोड़ सोमी अली पर फिदा हो गए। वहीं जब संगीता को सलमान और सोमी के बीच के अफेयर का पता चला तो दोनों के रिश्ते का हमेशा के लिए अंत हो गया। इसके बाद संगीता की जिंदगी में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई।

दोनों ने साल 1996 में शादी रचाई। उनके घर दो बेटों का जन्म हुआ। पर अफसोस उनके रिश्ते में भी धीरे-धीरे कड़वाहट आने लगी। फिर 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लेकर एक-दूसरे को तलाक दे दिया। आज संगीता अकेले अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। फिल्मी लाइमलाइट से दूर संगीता सोशल मीडिया पर खूब नजर आती हैं। इसके अलावा वो कई बार अभिनेता सलमान खान के साथ भी नजर आ चुकी हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड