अन्नू कपूर को है प्रियंका चोपड़ा के साथ इंटिमेट नहीं होने का मलाल, खुद बताई ये वजह

अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद उम्दा कलाकार में गिने जाते हैं। यह दोनों ही अपनी-अपनी एक्टिंग में महारत हासिल किए हुए हैं। अन्नू कपूर इन दिनों बॉलीवुड में एक्टिव है तो वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट में ज्यादा एक्टिव है। ऐसे में आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा सुनाने वाले हैं जो शायद आपको पहले पता नहीं होगा। आपको बता दें कि एक फिल्म ऐसी थी जिसमें एक इंटिमेट सीन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर के बीच एक बड़ा विवाद हो गया था। दरअसल यह फिल्म ‘सात खून माफ’ थी। इस फिल्म में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ काम किया था।

इस फिल्म में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के सात पतियों में से पांचवें नंबर के पति होते हैं। उन्होंने फिल्म में कीमत लाल का किरदार निभाया था। खबरों की माने तो इस फिल्म के अंदर अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच एक इंटिमेट सीन फिल्माया जाना था, मगर इसी बीच प्रियंका ने यह सीन फिल्माने से साफ मना कर दिया। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान अनु कपूर ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि, शायद मैं दिखने में अच्छा नहीं हूं और ना ही किसी फीट हीरो की तरह लगता हूं। शायद यही एक वजह रही होगी कि उन्होंने वह सीन करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि हो सकता है अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका को सीन करने में कोई परेशानी नहीं होती।

गौरतलब है कि इस सीन की वजह से प्रियंका चोपड़ा और अनु कपूर के बीच मनमुटाव भी हो चुका था। आपको बता दें कि 66 साल के हो चुके अनु कपूर ने अल्ट बालाजी की वेब सीरीज पोरुषपुर में भी खुद से कई साल छोटी एक्ट्रेस अस्मिता के साथ कई इंटीमेट सींस शूट किए हैं। अन्नू कपूर की निजी जिंदगी के बारे में बात करे तो उन्होंने वर्ष 1992 में अनुपमा पटेल से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी 1 साल भी नहीं चल पाई और 1993 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अन्नू कपूर में 1995 में अरुणिता मुखर्जी के साथ शादी की थी। गौरतलब है कि दो शादी से अन्नू कपूर के 4 बच्चे हैं।

आपको बता दें कि उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा नहीं चली और वर्ष 2005 में उनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि अपनी दूसरी पत्नी से तलाक के बाद अन्नू कपूर एक बार फिर पहली पत्नी अनुपमा के पास आ गए। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2008 में दोबारा एक साथ रहना शुरू कर दिया और फिर से शादी कर ली। आपको बता दें कि अनु कपूर का असली नाम अनिल कपूर है। लेकिन बॉलीवुड में इस नाम से पहले से ही एक्टर मौजूद थे, इसलिए उन्होंने अपना नाम अन्नू कर लिया। ओम पुरी अन्नू कपूर के जीजा हैं। आपको बता दें कि अभिनेता टीवी के कई मशहूर शो में भी नज़र आ चुके हैं। उन्होंने कई शो होस्ट किये हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड