प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस के घर आया नन्हा मेहमना ,अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर फैन्स को दी माँ बनने की खुशखबरी

ग्लोबल स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते शुक्रवार की रात अपने अधिकारीक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर अपने फैन्स के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर कर की है जिसके बाद से ही फैन्स और इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज की तरफ से इस कपल को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं| दरअसल बॉलीवुड के पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने घर एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है| वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को दी है जिसके बाद से ही यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है| बता दे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने है और इस बात का ऐलान दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर बेटा हुआ है या बेटी इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के घर बेटी का जन्म हुआ है हालांकि इस खबर पर अभी तक निक और प्रियंका की तरफ से कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और इस वजह से इस खबर की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वही प्रियंका चोपड़ा ने बीते शुक्रवार अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को अपने मां बनने की खुशखबरी दी है और यह खुशखबरी जाने के बाद फैन और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां भेज रहे हैं|प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के माता-पिता बनने के बाद हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की बेटी 27 वें हफ्ते में पैदा हुई है और इस समय न्यू बोर्न बेबी और सेरोगेट मदर दोनों ही कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में है | बता दे प्रियंका चोपड़ा के बेबी का जन्म अप्रैल महीने में होना था परंतु प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से बेबी जल्दी पैदा हो गया और ऐसे में उसे डॉक्टर की निगरानी में अभी अस्पताल में ही रखा गया है|

बता दे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने माता-पिता बनने की खबर लोगों के साथ शेयर की है| प्रियंका चोपड़ा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसने उन्होंने लिखा है कि,” हमें यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पेरेंट्स बन गए हैं| इस स्पेशल समय में हम आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि इस समय हमें अपने परिवार पर फोकस करना है| आपका बहुत-बहुत शुक्रिया|” वही प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को साझा करते अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है और उन्होंने हार्ट की इमोजी भी शेयर की है| वही प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी यही पोस्ट अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है और लोगों को यह खुशखबरी दी है|

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही अपनी मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही उन्हें फैन्स और सेलिब्रिटीज के तरफ से ढेरों बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है और वही प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी |इन दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी और इनकी शादी का कार्यक्रम 3 दिनों तक चले थे| प्रियंका और निक की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी | हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है|वही अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं और वही बेबी के जन्म के बाद यह दोनों बेहद खुश है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड