आलिया भट्ट बनी है कपूर परिवार की 11 वीं बहुरानी ,जाने कपूर परिवार की अन्य 10 बहुओं के बारे में जो रही है लाइमलाइट से कोसो दूर

बॉलीवुड सिनेमा इंडस्ट्री में कपूर परिवार की बात करें तो इस परिवार का रुतबा देखते ही बनता है | कपूर खानदान में पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार के सदस्यों ने विरासत में मिली अदाकारी को जारी रखा है| कपूर परिवार आज से नहीं बल्कि साल 1928 से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहा है और अब तक कपूर खानदान की 5 पीढ़ियों ने अभिनय की दुनिया में अपना जादू बिखेरा है| हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचा कर कपूर परिवार की बहू बन गई है |

आपको बता दें आलिया भट्ट को लेकर कपूर परिवार में अब कुल 11 बहुए हो चुकी है जिसमें से आलिया भट्ट 11वीं बहू है| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको कपूर परिवार की उन 10 बहुओं के बारे में बताए जा रहे हैं जोकि लाइमलाइट से कोसों दूर ही रहना पसंद करती है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल है

1- पृथ्वीराज कपूर – रामसरनी मेहरा कपूर

कपूर परिवार में पृथ्वीराज कपूर सिनेमा इंडस्ट्री में सबसे पहले अभिनेता बनकर उभरे थे और वही पृथ्वीराज कपूर ने 17 साल की उम्र में खुद से 2 साल छोटी रामसरनी मेहरा के साथ शादी रचाई थी | कपूर परिवार की बहु बनी रामसरनी मेहरा ने कभी एक्टिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का नहीं सोचा और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार और बच्चों के नाम समर्पित कर दिया|

2- राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा कपूर

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा मल्होत्रा के साथ शादी रचाई थी और कृष्णा मल्होत्रा ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा और वह एक हाउसवाइफ बनकर अपनी पूरी जिंदगी बिता दी|

3- शम्मी कपूर और गीता बाली कपूर-नीला देवी कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर की बात करें तो इन्होंने साल 1955 में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस गीता बाली के साथ शादी की थी और शादी के बाद शम्मी कपूर और गीता बाली 2 बच्चों के माता-पिता बने जिनका नाम आदित्य राज कपूर और कंचन केतन देसाई है| वही गीता बाली साल 1965 में बीमारी की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गई जिसके बाद शम्मी कपूर ने साल 1969 में नीला देवी के साथ दूसरी शादी कर ली थी|

5- रणधीर कपूर और बबीता कपूर

राज कपूर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता के साथ ब्याह रचाया था और इस शादी से इस कपल की दो बेटियां करिश्मा और करीना हुई थी जो कि मौजूदा समय में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं| वही रणधीर कपूर के साथ शादी करने के बाद बबीता ने अपनी एक्टिंग करियर को भी अलविदा कह दिया था|

6- ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋषि कपूर ने अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ शादी की थी और शादी के बाद नीतू ने भी अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था| नीतू कपूर और ऋषि कपूर के 2 बच्चे हुए जिनमें से इनके बेटे का नाम रणबीर कपूर है और बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर साहनी है|

7- राजीव कपूर और आरती सभरवाल कपूर

अभिनेता राजीव कपूर ने साल 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल के साथ ब्याह रचाया था हालांकि इन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और कुछ समय बाद ही दोनों का डाइवोर्स हो गया था| इस कपल के कोई बच्चे भी नहीं हुए थे|

8- आदित्य राज कपूर और प्रीती कपूर

अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाया परंतु इनका कैरियर कुछ खास नहीं चल पाया| वही आदित्य राज कपूर ने प्रीति कपूर के साथ शादी की है और इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम विश्वा कपूर और तुलसी कपूर है|

9- कुणाल कपूर और शीना सिप्पी

अभिनेता कुणाल कपूर ने निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी की बेटी टीना के साथ शादी की है जो कि एक जाने-माने फोटोग्राफर है और वही शादी के बाद इस कपल के 2 बच्चे हुए जिनका नाम जहान पृथ्वीराज कपूर और सायरा कपूर है| वही शादी के कुछ सालों के बाद इन दोनों ने तलाक ले लिया था|

10- करन कपूर और लोर्ना कपूर

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के दूसरे बेटे करण कपूर ने अंग्रेजी मॉडल लोर्ना तार्लिंग के साथ शादी रचाई थी तो इन दोनों की शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और यह दोनों अलग हो चुके हैं| इस कपल के दो बच्चे भी हैं|

11- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने हाल ही में बीते 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई हैं और रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद आलिया भट्ट कपूर अब कपूर खानदान की 11वीं बहू बन चुकी है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड