रंग आपके जीवन में ला सकता है सुख व सौभाग्य, ग्रहों से होता है इनका खास संबंध

हमारे जीवन में रंगों का काफी महत्व है लेकिन कई बार लोग इसके महत्व को समझ ही नहीं पाते हैं। आपने अगर कभी गौर किया होगा तो आपको जरूर महसूस हुआ होगा कि बिना रंगों के हमारी जिंदगी कितनी बदरंग हो जाती है। हम हर दिन अलग अलग रंगों के वस्त्र पहनते हैं, इतना ही नहीं रंग हमारे, व्यक्तित्व, व्यवसाय, चरित्र एवं आत्मविश्वास को भी दर्शाते हैं। यही वजह है कि आप किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़े पहनने के तरीके, रंग व उसकी गुणवत्ता से आसानी से पहचान सकते हैं।

लेकिन आज का जमाना भाई बदल चुका है और इस आधुनिकता के दौर में लोग फैशन के चक्कर में अजीबों गरीब वस्त्र भी धारण कर लेते हें जो हमारे भारतीय संस्कृति में शुभ नहीं माने जाते क्योंकि ऐसे कपडे़ पहनने से शुक्र ग्रह प्रभावित होता हैं। लेकिन अगर आप वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं तो उसमें बताया गया है कि आपकी कुंडली के अच्छे-बुरे ग्रह आपके कपड़ों के रंग से भी प्रभावित होते हैं। सभी ग्रहों की कृपा पाने के लिए उनसे सम्बंधित रंग के कपडे़ पहनने चाहिए। इसके अलावा हर रंग का जीव के मन और शरीर से बहुत गहरा संबंध होता है।

लाल रंग

ज्योतिष की मानें तो लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन, साहस, पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते है। वहीं लाल रंग सुहागन महिलाओं के लिए खास होता है। यह रंग सौभाग्य की भी निशानी है इसलिए सुहागन स्त्रियां शुभ अवसरों पर इस रंग को अधिक पहनती हैं।

पीला रंग

अब बारी आती है पीले रंग कि तो यह अहिंसा, प्रेम,आनंद और ज्ञान का प्रतीक है। श्री विष्णु और उनके अवतारों को पीताम्बर धारण करवाने का यह प्रमुख कारण है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखरता ही है, साथ ही पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु वृहस्पति भी प्रस्नन होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

नांरगी रंग

लाल और पीले से मिलकर नारंगी रंग बनता है। इस वजह से रंग दोनों रंगों का असर भी अपने अंदर समाहित करके चलता है। नारंगी रंग ज्ञान, ऊर्जा, शक्ति, प्रेम और आनंद का प्रतीक है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और बृहस्पति दोनों ग्रहों की कृपा तो बनी ही रहती है, साथ ही सूर्यदेव की भी असीम कृपा बरसती है।

सफ़ेद रंग

सफेद रंग शांति, पावनता और सादगी का प्रतीक होता है, इस रंग के इस्तेमाल करने से चंद्रमा और शुक्र की कृपा बनी रहती है। मन की एकाग्रता व शांति के लिए यह रंग सर्वोपरि माना गया है।

नीला रंग

कहा जाता है कि नीला रंग साफ़-सुथरा निष्पापी, पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक है। नीला रंग श्री विष्णु, श्री राम, श्री कृष्ण, श्री महादेव के शरीर का है। वही नीला रंग विष को पीकर गले में रोक लेने की क्षमता रखने वाले भगवान शिव के गुण और भाव को प्रदर्शित करता है। जीवन में नीले रंग के प्रयोग से शनिदेव की बराबर कृपा बनी रहती है।

हरा रंग

हरा रंग खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, पावनता, पारदर्शिता का प्रतीक है। वहीं यह भी बता दें कि हरे रंग के इस्तेमाल से बुध की कृपा बनी रहती है। इस वजह से रंग हमारे जीवन पर चाहे-अनचाहे अपना असर डालते ही हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने शोध से यह पाया है कि रंग इतने प्रभावशाली हैं कि यह कई बीमारियों की रोकथाम तक में सहायक हैं तभी तो कलर थेरेपी आज इतनी कारगार सिद्ध हो रही है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड