बॉलीवुड की पावर कपल्स में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका कोहली बीते मंगलवार 11 जनवरी 2022 को 1 साल की हुई है |वही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लाडली बेटी वामीका कोहली कैसी दिखती है यह जानने के लिए फैंस आज भी एक्साइटिड है लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है हालांकि सोशल मीडिया पर यह कपल अक्सर ही अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर करता रहता है जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है| बता दे बीते 11 जनवरी 2022 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया है|
इसी बीच वामीका कोहली का अपनी मम्मी अनुष्का शर्मा से बात करते हुए एक बेहद ही क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जोकि इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है|
आपको बता दें यह वीडियो अनुष्का शर्मा ने 31 दिसंबर 2021 अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरी पर शेयर किया था | इस वीडियो के बैकग्राउंड में अनुष्का शर्मा की बेटी वामीका कोहली की क्यूट आवाज सुनाई दे रही है और इस वीडियो में सुना जा सकता है कि वामिका अपनी मां अनुष्का शर्मा को ‘मां-मम्मा’ कहकर पुकार रही है हालांकि इस वीडियो में भी अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है और ना ही अनुष्का शर्मा इस वीडियो में नजर आ रही है |
देखें विडियो :
View this post on Instagram
सामने आए वीडियो में वामिका कोहली की क्यूट आवाज लोगों को बेहद पसंद आई है | यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है|अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और इस कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका कोहली रखा है|
बता दे बेटी के जन्म के कुछ हफ्तों के बाद ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई थी जिसमें विराट और अनुष्का अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे थे| वामिका के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट अपनी बेटी की प्राइवेसी का काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं और दोनों अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से हमेशा दूर ही रखने की कोशिश करते हैं|
बता दे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है क्योंकि विराट और अनुष्का का यह मानना है कि जब उनकी बेटी बड़ी हो जाएगी और वह सोशल मीडिया के बारे में समझेगी तब ये उसका खुद का फैसला होगा कि लाइमलाइट में वह रहना पसंद करती है या नहीं|
इसी वजह से अनुष्का और विराट ने अब तक अपनी बेटी वामीका को दुनिया की नजरों से दूर रखा है|वही सोशल मीडिया पर नन्ही वामिका की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती है जिसमे वो अपने मम्मी पापा संग नजर आती है और वही वामिका की इन तस्वीरों पर वामिका की फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं|
आपको बता दें वर्तमान समय में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों अपनी बेटी वामीका के साथ साउथ अफ्रीका में है और इस कपल ने बेटी का फर्स्ट बर्थडे साउथ अफ्रीका में ही सेलिब्रेट किया है|