बॉलीवुड में जब नाम शहंशाह का आता है लोग खुद ब खुद समझ जाते हैं कि हम फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के बारे में बात कर रहे हैं। इनके चाहने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि इनसे जुड़ी पल पल की जानकारी वो रखते हें, इतना ही नहीं चाहे सुख हो या दुख हर बार लोग अमिताभ जी के लिए उनकी सुखद मंगलमय जीवन की कामना करते हैं। जैसा कि आपको भी पता होगा कि बिते दिनों अमिताभ जी को लेकर खबर आई थी कि वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हो गए थें, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से शुक्रवार को देर शाम डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आए।
अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय जब वो अपनी रेंज रोवर कार से घर आ रहे थें तो देखा गया कि अभिषेक कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। वहीं जया, अमिताभ बच्चन के साथ पीछे की सीट पर बैठी थीं। खास बात तो यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद बिग बी अपने फैंस को भूले नहीं तभी तो उन्होने घर आने के बाद तुरंत एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल बिग बी ने लिखा, लोग अक्सर कहते हैं कि और ये है हमारी घर की बहू। ये नहीं कहते कि ये घर हमारी बहू का है।
इस ट्वीट के जरिए बिग बी ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को दर्शाया इतना ही नहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार तड़के नानावती अस्पताल में तीन बजे भर्ती कराया गया था। इस दौरान अस्पताल में उनका कई राउंड चेकअप किया गया। अस्पताल में अक्सर उनका रुटीन चेकअप किया जाता है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ को डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। रुटीन चेकअप पूरा होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
कहा तो ये भी जा रहा है कि बिग बी के अस्पताल में भर्ती होते ही उनकी सेहत को लेकर कई तरह के बातें होनी शुरू हो गई थीं लेकिन जब अस्पताल की तरफ ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं आया तो सारी अफवाहों पर पूर्णविराम लग गया। आपको बताते चलें कि एडमिट के दौरान डॉक्टरों और नर्सों के अलावा किसी को भी अमिताभ बच्चन के पास जाने की अनुमति नहीं थी। यहां तक कि अस्पताल के अन्य स्टाफ को भी नहीं। सूत्र ने बताया अमिताभ अब पूरी तरह से ठीक हैं।
वैसे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिग बी वहां अपने रूटीन चेकअप के लिए गए हुए थें वहीं कई लोग तो यह भी कहने लगे कि वो अपने लीवर से संबंधित बिमारी की वजह से अस्पताल गए थें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था वो बिल्कुल तंदुरुस्त और जोश में हैं। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। परिवार ने निजता बरतने का अनुरोध किया है और हम उम्मीद करते हैं कि यह बरकरार रहेगी। स्वास्थ्य जांच की प्रकृति के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने बताने से इनकार कर दिया।