टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है दरअसल टीवी के पॉपुलर सीरियल जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव अब इस दुनिया में नहीं रही | बता दे बीते शुक्रवार 1 अक्टूबर को मनीषा ने अपनी अंतिम सांस ली और वो इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर जा चुकी हैं वही एक्ट्रेस मनीषा यादव के यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने की खबर से उनके फैंस और तमाम बी टाउन के सेलिब्रिटी सदमे में है| गौरतलब है कि सीरियल जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली जानी-मानी अदाकारा परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है और परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘जोधा-अकबर’ में सलीमा के लुक वाली मनीषा की एक तस्वीर शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की है|
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक मनीषा यादव के निधन की वजह सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से 29 साल की उम्र में मनीषा यादव की जान गई है| बता दे मनीषा के गुजर जाने के बाद उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है और वही मनीषा के फैंस और तमाम सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर मनीषा के परिवार वालों को संवेदनाएं दे रहे हैं|
बता दे टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनीषा की एक तस्वीर साझा करके उनके यूँ अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने पर शोक व्यक्त किया है और साथ ही परिधि शर्मा ने मनीषा की एक तस्वीर को साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि ,” इस खबर ने बुरी तरह से दिल तोड़ दिया है r.i.p. मनीषा यादव”| इसके साथ ही परिधि शर्मा मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया है कि धारावाहिक ‘जोधा अकबर” के बंद होने के बाद से हम एक दूसरे की रेगुलर टच में नहीं थेलेकिन शो में बेगम का किरदार निभाने वाली सभी अभिनेत्रियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप है और इसी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हम एक दूसरे के साथ टच में रहते हैं और ग्रुप के किसी भी मेंबर को कोई भी जरूरी बात शेयर करनी होती है तो हम इसी ग्रुप में कर देते हैं|
परिधि ने कहा की मुझे कल ही मनीषा के दुनिया से चले जाने की खबर मिली और इस खबर ने मुझे चौका कर रख दिया था और मेरे लिए इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल था की मनीषा इस दुनिया में नहीं है|बता दे मनीषा के गुजर जाने के बाद शो जोधा अकबर के सभी स्टार कास्ट काफी ज्यादा सदमे में है और वही मनीषा के घर वालों को तो बहुत बड़ा झटका लगा है|
गौरतलब है कि एक्ट्रेस मनीषा यादव ने अभी 2 महीने पहले ही अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था और उनका बेटा 1 साल का हुआ है|वही अपने 1 साल के बेटे के जन्मदिन पर मनीषा यादव ने उसकी एक तस्वीर शेयर करके एक बेहद ही इमोशनल नोट भी लिखा था और अपने इस नोट में मनीषा ने यह लिखा था कि,”हैप्पी फर्स्ट बर्थडे मेरी बेबी.. मेरे बच्चे आप मेरी जिंदगी में एक रोशनी की तरह आए हो , जब मैं बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रही थी| मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं की मैं आपकी माँ बनी , आई लव यू सो मच|
बता दे मनीषा महज 29 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई और अपने पीछे अपने 1 साल के बेटे को छोड़ गई जिसे मनीषा बेहद प्यार करती थी और वही इन दिनों मनीषा की इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही