इंडियन आइडल 11 विजेता सनी हिंदुस्तानी की ऐसे बदली किस्मत, कभी करते थे बूट पॉलिश

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल ने कई कंटेस्टेंट की किस्मत बदली। ना जाने इस शो के जरिए कितने लोगों को दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इंडियन आइडल कई पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है। सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला ये शो टीआरपी की लिस्ट में सबसे आगे होता है। मालूम हो कि इस बार इंडियन आइडल सीजन 12 की ट्रॉफी उत्तराखंड के पवनदीप राजन अपने नाम करने में कामयाब रहे। यह तो रही सीजन 12 की बात लेकिन हम आपको बताएंगे सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी के बारे में खास।

सनी हिंदुस्तानी ने किया कड़ा संघर्ष

इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी सुर्खियों में बने हुए हैं। आज वह सफलता के जिस मुकाम पर हैं वहा पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। एक समय ऐसा था जब सनी हिंदुस्तानी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि कभी सनी बूट पॉलिश करने का काम किया करते थे। यह काम करके वह अपने परिवार का पेट पालते थे। खैर, अब वह उन हालातों से बाहर निकल चुके हैं, और बेहतरीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड संग वायरल हो रहा वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ramdey ?? (@ramdeyofficial)

सनी हिंदुस्तानी इन दिनों अपने एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सिंगर के फैंस को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और उन्होंने इस पर कमेंट्स की बौछार लगा दी है। दरअसल, सनी हिंदुस्तानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। बता दें कि सनी के साथ तस्वीर में नजर आ रही लड़की नीदरलैंड की रहने वाली है, जिसका नाम रमडे है।

सनी ने रमडे के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- तुम हो मेरा सच्चा प्यार, लंदन में एक साथ शो का मज़ा लेंगे. इस तस्वीर के जरिए सनी हिंदुस्तानी ने फैंस को अपने सच्चे प्यार को रू-ब-रू करवा दिया है। बता दें कि सिंगर हाल ही में लंदन गए हुए थे और वहां उन्होंने जबरदस्त परफॉरमेंस दी। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। सनी की परफॉरमेंस से पूरा हॉल में तालियों से गूंज उठा था। वह विदेश में जाकर अपने भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज सनी की इस काबलियित पर पूरा देश गर्व कर रहा है।

देश और विदेश में छाए सनी

सनी हिंदुस्तानी लंदन में अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से विदेशियों के भी चहेते बन गए हैं। उन्होंने देश के साथ-साथ अब विदेश में भी काफी नाम और शोहरत कमा ली है। वह अपने सिगिंग के दम पर पूरी दुनिया जीत चुके हैं। आज सनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। वह किसी फिल्मी सुपरस्टार से कम नही हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए वह फैंस को अपने पल-पल की अपडेट्स देते रहते हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड