इन क्रिकेटर्स ने रचाई अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी, खूबसूरती के मामले में अभिनेत्रियों को भी देती हैं मात

बॉलीवुड स्टार्स की तरह भारतीय क्रिकेटर्स भी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भारतीय क्रिकेटर खेल के मैदान में अपना जो जलवा दिखाते हैं उससे वो सबको दीवाना बनाते हैं। आज हम आपको बताएंगे भारतीय क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में खास। जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। तो आइए जानिए किन-किन क्रिकेटर्स ने की अपनी पसंद की लड़की संग शादी।

हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्तांकोविक को बेहद खास अंदाज के साथ प्रपोज किया था। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में सात फेरे लिए थे। हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा को फिल्मी अंदाज में बोट पर शादी के लिए प्रपोज किया था। उसके बाद दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। हार्दिक पांड्या और नताशा का एक बेटा अगस्त्य है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी है। बता दें कि धोनी ने साक्षी को वैलेंटाइन डे के मौके पर ऑस्ट्रेलिया में शादी के लिए प्रपोज किया था। अपने इस प्रपोजल में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से कहा था कि मेरी जिंदगी क्रिकेट किट की तरह ही छोटी सी है। अपनी लव स्टोरी के बारे में धोनी ने एक शो के दौरान खुलासा किया था।

रोहित शर्मा

टीम इंडियन के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जोकि हिटमैन के नाम से मशहूर हैं। उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। बता दें कि रोहित ने क्रिकेट के मैदान में गर्लफ्रेंड रितिका साजदेह को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। यह प्रपोजल बेहद शानदार था और साल 2015 में इन दोनों ने सात फेरे लिए थे। आज रोहित और रितिका की एक बेटी समायरा शर्मा है। जिसके साथ अक्सर क्रिकेटर अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

जहीर खान

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटके की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।
उन्होंने गर्लफ्रेंड सागरिका को आईपीएल के दसवें संस्करण के दौरान बेहद दिलचस्प तरीके से प्रपोज किया था। इसी सीजन के दौरान ही इन दोनों ने सगाई भी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने 23 नवंबर 2017 में सात फेरे लिए। आज ये जोड़ी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है।

हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की लव स्टोरी भी फिल्मी स्टोरी से कम नही है। बता दें कि हाल ही में वह दूसरी बार एक बेटे के माता-पिता बने हैं। हरभजन सिंह ने भी गीता बसरा को आईपीएल के दौरान ही प्रपोज किया था। शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया। आज उनकी जोड़ी खेल जगत की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड