हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रहे विनोद मेहरा आज हमारे बीच नहीं है परंतु विनोद मेहरा अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए आज भी याद किए जाते हैं| विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी सन 1945 को अमृतसर पंजाब में हुआ था और इन्होंने साठ के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी| विनोद मेहरा अपने जमाने की सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेता में से एक थे और उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई सुपर डुपर हिट फिल्में की है| विनोद मेहरा अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार अंदाज के लिए जाने जाते थे|
बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता विनोद कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे थे और वही विनोद मेहरा की पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव भरी रही है| खबरों के मुताबिक अभिनेता विनोद मेहरा ने अपनी लाइफ में चार शादियां रचाई थी और इनकी यह तीनों ही शादियां असफल साबित हुई थी और वही विनोद मेहरा की एक पत्नी ऐसी भी रही जिसे कभी भी पत्नी होने का दर्जा नहीं मिल पाया था|
बता दे विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां ने करवाई थी और उन्होंने अपनी मां की पसंद की लड़की मीना ब्रोका के साथ शादी की थी परंतु विनोद मेहरा इस शादी से खुश नहीं थे और ऐसे में शादीशुदा होने के बावजूद भी विनोद मेहरा बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा बिंदिया गोस्वामी पर अपना दिल हार बैठे थे| वही विनोद मेहरा से उम्र में 16 साल छोटी बिंदिया गोस्वामी भी विनोद मेहरा से प्यार करने लगी थी जिसके बाद साल 1980 में विनोद मेहरा ने अपनी पहली पत्नी मीना ब्रोका को तलाक दे दिया और बिंदिया गोस्वामी के साथ दूसरी शादी कर ली थी|
बिंदिया गोस्वामी और विनोद मेहरा की शादी भी ज्यादा टिक नहीं पाई और शादी के महज 4 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए दरअसल विनोद मेहरा की पत्नी बिंदिया गोस्वामी ने उन्हें छोड़कर फिल्म मेकर जेपी दत्ता के साथ शादी रचा ली और ऐसे में विनोद मेहरा की दूसरी शादी भी असफल साबित हुई|
दो शादियां फ्लॉप होने के बाद विनोद मेहरा की जिंदगी में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की एंट्री हुई | खबरों के मुताबिक विनोद मेहरा ने रेखा के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद जब वह रेखा को लेकर अपने घर गए विनोद मेहरा की माँ ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया इतना ही नहीं कहा तो यह भी जाता है कि विनोद मेहरा की मां रेखा को देखते ही चप्पल से मारने दौड़ी थी | विनोद मेहरा और रेखा का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और इन दोनों ने भी अपनी राहे अलग कर ली|
तीन शादियां फ्लॉप होने के बाद विनोद मेहरा ने चौथी शादी किरण के साथ रचाई और इस शादी से विनोद मेहरा के दो बच्चे सोनिया मेहरा और रोहन मेहरा हुए परंतु महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा इस दुनिया को अलविदा कह गए जिसके चलते विनोद मेहरा की पत्नी किरण ने अपने दोनों बच्चों को लेकर केन्या चली गई और अपने मायके में रहकर किरण ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की|