18 की उम्र में बनी ‘मिस बॉम्बे’, पति ने किया प्रताड़ित, अब परदे पर लौट रही 60 के दशक की एक्ट्रेस

बॉलीवुड में 60 के दशक में कई एक से बढ़कर एक अभिनेत्री रही है। इन अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री थी विद्या सिन्हा। विद्या अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल भी थी। विद्या सिन्हा अपने अभिनय से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हुआ करती थी। अपनी सादगी मासूमियत और मुस्कान से सभी का दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने ‘राज काका’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। विद्या की जोड़ी अपने दौर के सभी बड़े अभिनेता के साथ जमी थी। अमोल पालेकर के साथ ‘रजनीगंधा’ , ‘छोटी सी बात’ , संजीव कुमार के साथ ‘पति पत्नी और वो’ और विनोद खन्ना के साथ ‘इंकार’ जैसी फिल्मों में काम करके वह देश भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी थी। विद्या सिन्हा ने पूरी जिंदगी लाइमलाइट और ग्लैमरस लाइफ जी लेकिन उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह इतनी अच्छी नहीं थी।

अभिनेत्री विद्या सिन्हा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनका जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में ही ‘मिस मुंबई’ का खिताब अपने नाम कर लिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। लेकिन जब वह फिल्मों में आई तो उनकी किस्मत ने खूब साथ दिया और वह एक के बाद एक कई हिट फिल्में देती चली गई। उस समय में विद्या फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही शादी कर ली थी। दरअसल विद्या सिन्हा जब मॉडलिंग कर रही थी तभी अपने पड़ोसी रहे तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वर अय्यर को अपना दिल दे ब बैठी थी। इसके बाद 1968 में उन्होंने शादी कर ली और दोनों अपने जीवन खुशी खुशी बिताने लगे। मगर उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

उनके पति की शादी के बाद बीमार पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पति की मौत से पहले उन्होंने एक बच्ची को गोद ले लिया था। अभिनेत्री अपने पति की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाई और दुनिया से कटी कटी अकेली रहने लगी। इसके बाद वह भारत छोड़कर सिडनी रहने चली गई। सिडनी जाने के बाद वहां उनकी मुलाकात एक विदेशी डॉक्टर भीमराव सालुंके से हुई। डॉक्टर से पहली मुलाकात के बाद उनकी मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद जल्दबाजी में विद्या सिन्हा ने वर्ष 2001 में डॉक्टर से मंदिर में शादी कर ली।

शादी के कुछ समय बाद ही विद्या सिन्हा दूसरी शादी से भी परेशान होने लगी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की और मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने पति से तलाक ले लिया। अभिनेत्री विद्या सिन्हा 25 साल के बाद एक बार फिर से कैमरे के सामने नजर आई हैं। वह कई टीवी धारावाहिक में काम कर रही है। इनमे ‘कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘चंद्र नंदिनी’ जैसे शोज शामिल है।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड