जोधा-अकबर में ऐश्वर्या ने पहने थे 400 किलो के गहने, करीब 200 किलो के सोने से हुए थे तैयार, जानिए फिल्म के अनसुने किस्से

यूं तो हम सब जानते हैं कि फिल्में एंटरटेनमेंट का एक ज़रिया होती हैं। लेकिन इसी मनोरंजन के साधन को रियलस्टिक बनाने के लिए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक काफी मेहनत करते हैं। ताकि दर्शकों को फिल्म में रियलस्टिक नज़र आए। चाहें फिर वो कोई किरदार हो या फिल्म का सेट। ऐसे में हम बात करें फिल्म जोधा अकबर की तो इसमें फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने काफी मेहनत की थी।

जोधा-अकबर के अनसुने किस्से

फिल्म जोधा अकबर साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या रॉय ने जोधा का किरदार निभाया था तो वहीं ऋतिक फिल्म में अकबर के किरदार में नजर आए थे। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया था। लेकिन फिल्म से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो दर्शक नहीं जानते हैं। तो चलिए फिल्म से जुड़ी आपको कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

ऐश्वर्या ने पहने थे 400 किलो के गहने

फिल्म में ऐश्वर्या रॉय ने काफी चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। चुनौती ये नहीं थी उन्होंने जोधा का किरदार निभाया। चुनौती थी कि उन्हें जोधा बनने के लिए 400 किलोग्राम के गहने पहनने पड़े थे। जी हां, एक्ट्रेस ने तकरीबन 400 किलो से ज्यादा के गहने पहने थे। इस फिल्म में मुगल साम्राज्य की भव्यता और शाही अंदाज को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी और इसी वजह से ऐश्वर्या के लिए भी यह रोल थोड़ा चैलेंजिंग था।

असली सोने-चांदी के बने थे गहने

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में जो गहने ऐश्वर्या रॉय ने पहने थे वो असली थी। यानि वे असली सोने चांदी के बने हुए थे। यही कारण था कि गहनों का भार भी काफी ज्यादा था। हालांकि, फिल्म में इतनी रियल चीजों का इस्तेमाल हुआ था इसीलिए फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो आप वाकई ही जोधा अकबर और साम्राज्य को देख रहे हों। फिल्म में गहनों के साथ साथ कपड़ों पर भी काफी मेहनत हुई थी ताकि शाही लुक दी जा सके।

70 कारीगरों ने किया था डिजाइन

इन पूरे गहनों का कुल वजन तकरीबन 400 किलोग्राम था जिसमें लगभग 200 किलोग्राम शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया था। इन ज्यूलरी को डिजाइन करने में करीब 70 विशेष कारीगर लगे थे। दिन रात काम करने के बाद कई दिनों में जाकर ये सारे गहने तैयार हो पाए थे। साथ ही करीब 50 सुरक्षाकर्मियों को भी शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

इस फिल्म में निभाए गए ऐश्वर्या राय के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था और कहीं ना कहीं इसी के बाद शादियों में दुल्हनों के लिए राजस्थानी और राजबाड़ी गहनों का चलन भी शुरू हुआ था। ऐश्वर्या द्वारा निभाया गया यह जोधाबाई का किरदार लाखों लोगों के जेहन में बस गया था। ये फिल्म इतनी रियलस्टिक लग रही थी कि आज जब भी जोधा अकबर की बात होती है जहन में ऐश्वर्या रॉय और ऋतिक रोशन की ही छवि बन जाती है।

साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की ही एक्टिंग को खूब सराहा गया था। फिल्म की स्टोरी लाइन, एक्टर्स की एक्टिंग, रॉयल सेट ने फिल्म में जान फूंक दी थी।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड