भोजपुरी सिनेमा में चलता है इन एक्ट्रेस का सिक्का, एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं इतनी रकम

बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सिनेमा जगत दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। लोगों द्वारा मनोरंजन के हर साधन को बेहद पसंद किया जाता है। उन्हीं में से एक है भोजपुरी सिनेमा जगत। जो कि एक बड़ा दर्शक वर्ग है। भोजपुरी फिल्मों में आपको ड्रामे, शानदार एक्टिंग और डांस का तड़का देखने को मिलता है। इस लिस्ट में रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, खेसारी लाल और पवन सिंह का नाम टॉ अभिनेताओं में शुमार है।

लेकिन आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे खास। अभिनय, खूबसूरती, डांस के मामले में भोजपुरी एक्ट्रेसेस बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए बड़ी रकम चार्ज करती हैं।

आम्रपाली दुबे

इस लिस्ट में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है। मालूम हो कि आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ लगातार हिट फिल्में देने की वजह से लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए फीस चार्ज करती हैं।

रानी चटर्जी

एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा एक जाना पहचाना नाम है। वो इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। रानी बिना किसी हीरो के अपनी फिल्म को हिट कराने का दम रखती हैं। रानी चटर्जी हर फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए लेती हैं।

काजल राघवानी

काजल राघवानी को भला कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने सुपरहिट फिल्म लिट्टी चोखा के गानों में अपने दिलकश अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। बता दें कि वह हर फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए फीस लेती हैं।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह की बात करें तो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट डांसर माना जाता है। उनकी जोड़ी अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ खूब जमती है। वह अपनी एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। बता दें कि इन दिनों अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रही हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा का नाम भोजपुरी के साथ भारतीय सिनेमा में भी हिट है। एक्ट्रेस अभिनय के साथ-साथ अपने हॉट अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि बतौर डांसर मोनालिसा ज्यादातर स्टेज शोज ही करती हैं। वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। बता दें कि मोनालिसा कई हिन्दी धारावाहिकों में भी अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ चुकी हैं। वह सीरियल नजर में डायन बनकर सबके होश उड़ा चुकी हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड