बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के दोनों बच्चे अब बड़े हो चुके हैं। ऐसे में दोनों ही अब मीडिया की नजरों में बने हुए हैं। बीते कई दिनों से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में सुहाना के फैंस उन्हें जल्द से जल्द ही बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।
आपको बता दें कि सुहाना जल्द ही द आर्चीज फिल्म में नजर आने वाली है। अपनी फिल्म के साथ ही सुहाना अपने स्टालिश अंदाज को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में सुहाना अपने स्टाइल को लेकर नहीं बल्कि किसी और बात से चर्चा में आ रही हैं।
दुबई में वेकेशन मना रही सुहाना
दरअसल सोशल मीडया पर सुहना की हमशक्ल ने उनके फैंस का ध्यान उन पर खिंच लिया हैं। आपको बता दें कि सुहाना हइन दिनों अपनी मां गौरी खान के साथ दुबई में वेकेशन मना रही हैं। इस वेकेशन के दौरान ही उनकी मुलाकात उनके हमशक्ल से हो जाती हैं। और वह उसे देख बिलकुल हैरान रह जाती है।
दुबई में मिलने वाली सुहाना की ये हमशक्ल हर तरीके से उनकी कॉपी लगती है। शक्ल-सूरत और हाव-भाव सब कुछ इस लड़की का बिलकुल सुहाना की तरह ही हैं।
View this post on Instagram
सुहाना की हमशक्ल हैं पाकिस्तानी लड़की
बताया जा रहा हैं कि सुहाना की तरह दिखने वाली ये लड़की पाकिस्तान से हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना और उनकी तरह दिखने वाली इस लड़की की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इस फोटो को देखकर यकिन ही नहीं कर पा रहे हैं कि ये दोनों अलग अलग लोगों की फोटो हैं।
इस फोटो को सुहाना की तरह दिखने वाली लड़की जिसका नाम बारीहा बताया जा रहा हैं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस तस्वीर में सुहाना खान अपनी हमशक्ल के साथ खड़ी होकर तस्वीर क्लिक करवाती नज़र आ रही हैं। बारीहा की भी सुहाना की तरह ही काफी फैन फॉलोइंग हैं।