भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह जीती है बेहद लग्जीरियस लाइफ,देखे एक्ट्रेस के आलीशान घर की खास झलकियाँ

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अपने हुस्न और अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रही है| वही अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है| आपको बता दें भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के अलावा अक्षरा सिंह ने हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया है और अपनी अदाकारी के जादू से हर किसी को दीवाना बनाया है| आज अक्षरा सिंह का नाम सिनेमा इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है|

अक्षरा सिंह ने अपनी फिल्मों के बदौलत बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है और वह एक रॉयल और बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने के लिए भी जानी जाती है|साल 2010 में भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा सिंह आज बेहद ही लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीती है इन्होंने मुंबई के पॉश इलाके में अपना एक बेहद आलीशान घर खरीदा है|

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय पाई जाती है और इनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है| अक्षरा सिंह अफसर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है जिसमें अभिनेत्री के खूबसूरत आशियाने की बेहतरीन झलक भी देखने को मिलती है| अक्षरा सिंह के तरह ही उनका घर भी बेहद खूबसूरत और आलीशान है|

और इन्होंने अपने घर के हर कोने को बेहद खूबसूरती से सजाया है| अक्षरा सिंह के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है और वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने इस मुंबई वाले आलीशान घर में रहती है|अक्षरा सिंह का घर बाहर से जितना भव्य नजर आता है अंदर से उतना ही खूबसूरत है और इनके घर के बेडरूम की बात करें तो इनके घर का बेडरूम काफी लग्जरियस और खूबसूरत है जिसका इंटीरियर देखते ही बनता है|

इनके घर के बेडरूम में काफी सारी लाइट लगी हुई है और वही ड्रेसिंग टेबल से लेकर किंग साइज बेड और दीवारों पर लगी तस्वीरें इनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है| अक्षरा सिंह अक्सर ही अपने बेडरूम के वीडियोस सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है जिसमें इनके लग्जरियस घर की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है|

अक्षरा सिंह के घर का बालकनी एरिया भी बेहद खूबसूरत है जहां से मुंबई का नजारा देखते ही बनता है और वही साइड से समंदर का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है| अक्षरा सिंह अक्सर ही अपनी बालकनी पर टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती है और वहां से अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है|

अक्षरा सिंह के घर में एक बड़ा सा हॉल भी है जहां पर सोफे रखे हुए हैं| अक्षरा सिंह अक्सर ही अपने फैमिली के साथ यहां पर समय बिताती है और तस्वीरें भी साझा करती है|

बात करी अक्षरा सिंह के घर के गार्डन की तो इनके घर के गार्डन में हर तरफ हरियाली और पेड़ पौधे देखने को मिलते हैं| अक्षरा सिंह अक्सर ही अपने गार्डन की तस्वीरें भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है।

अक्षरा सिंह ईश्वर में काफी आस्था रखती है और इन्होंने अपने घर में एक खूबसूरत मंदिर भी बनवाया है जहां पर वह अपने परिवार के साथ पूजा पाठ करती हैं| घर के अलावा अक्षरा सिंह के पास बेहद महंगी और लग्जरी गाड़ियों का आलीशान कलेक्शन भी है और इनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां शामिल है

बात करें अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह की नेट वर्थ 50-60 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है| वही अक्षरा सिंह एक फिल्म में काम करने के लिए 20 से 22 लाख रुपए तक की मोटी फीस चार्ज करती है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड