फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज करने वाले सुपरस्टार अपने अभिनय करियर के साथ-साथ निजी लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी शादी से लेकर ब्रेकअप तक की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाती हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी तो की लेकिन वो सफल नहीं हो सकी।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी रचाई थी। पर अफसोस दोनों एक-दूसरे का साथ नहीं निभा सके और 11 साल बाद अलग हो गए। करिश्मा के दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी समायरा और छोटा बेटा कियान। बता दें कि करिश्मा अकेले अपने बच्चों को संभाल रही हैं। हालांकि संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक के बाद मॉडल प्रिया सचदेवा से शादी कर ली। वहीं अब संजय कपूर और प्रिया एक बेटे के माता-पिता हैं।
अमृता सिंह
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान संग सात फेरे लिए थे। बता दें कि अमृता, सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। पर अफसोस साल 2004 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अमृता ने सिंगल रहने का फैसला किया और अपनी बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम खान का पालन पोषण किया। मगर सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ दूसरी शादी कर ली। मालूम हो कि सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी रचाई थी। करीना और सैफ अली खान के दो बेटे हैं। जिसमें उनका बेटा तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं।
जेनिफर विंगेट
टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा जेनिफर विंगेट को तो आप बखूबी पहचानते होंगे। पॉपुलर शो ‘बेहद’ में माया नाम की लड़की का नेगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जेनिफर विंगेट ने अपने को स्टार करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 2 साल बाद उन्होंने साल 2014 में अलग होने का फैसला कर एक-दूसरे को तलाक दे दिया। जहां जेनिफर विंगेट तलाक के बाद अकेले अपनी जिंदगी गुजार रही हैं, वहीं करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु संग अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
पूजा बेदी
जो जीता वही सिकंदर, विषकन्या, लूटेरा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली स्टार पूजा बेदी ने साल 1994 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला संग सात फेरे लिए थे। लेकिन आखिर में 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। पूजा और फरहान ने एक-दूसरे को साल 2003 में अपने रिश्ते से आजाद कर दिया था। हालांकि फरहान ने पूजा से तलाक लेने के बाद फिरोज खान की बेटी लैला खान संग शादी रचाई। उनका एक बेटा भी है। वहीं लंबे समय तक अकेले रहने के बाद पूजा बेदी ने बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर का हाथ थाम लिया।