कभी कर्जदारों से भागते हुए मुंबई आए थे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’, फिर ऐसी पलटी किस्मत कि आज खुद….

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई सालों से अपने फैन्स के दिल पर राज कर रहा है। हर बार टीआरपी के मामले में ये शो सबके पछाड़ते हुए बाज़ी मारता है। बहुत कम ही ऐसे सीरियल होते हैं जिनमें हर किरदार की अपने एक अलग ही वैल्यू होती है। जिसमें किसी एक भी किरदार के ना होने से शो अधूरा लगने लगता है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा उन्हीं सीरियल्स में से एक है। हर किरदार की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। इन्हीं में से एक किरदार है रोशन सिंह सोढ़ी। जिसने साल 2020 तक गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने निभाया है। पिछले साल उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। अब हाल ही में गुरुचरण सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो अब कहां हैं और शो को अलविदा क्यों कहा था?

कर्जे से बचने के लिए आए थे मुंबई-

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार रोशन सिंह सोढ़ी ने हर किसी को बेहद एंटरटेन किया है। ये किरदार अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए बेहद पॉपुलर है। भले ही गुरुचरण सिंह अब शो का हिस्सा नहीं है लेकिन उनके फैन्स को उनकी काफी कमी खल रही है। खैर, गुरुचरण ने हाल ही में बताया कि वो किस तरह से इस शो का हिस्सा बने थे। एक लाइव वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वो मुंबई किसी शौक की वजह से नहीं बल्कि कर्जदारों से बचने के लिए मुंबई आए थे। गुरुचरण ने बताया कि उनके सिर पर बहुत कर्जा हो गया था। लोग पैसे मांगने के लिए उनके पीछे पड़े थे।

इसीलिए वो भागकर मुंबई आ गए थे। लेकिन जब वो मुंबई आए तो उनकी किस्मत अच्छी रही और छह महीने के अंदर उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में कास्ट कर लिया गया। बस तभी से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया।

शो को क्यों कहा अलविदा-

एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 13 साल तक इस सीरियल में काम किया है। अब वो कहीं भी जाते हैं तो लोग उन्हें सोढ़ी के नाम से पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि वे 2 महीने में यूएस में थे। वहां भी बच्चे उन्हें सोढ़ी कहकर बुलाने लगे। इससे लगता है कि जो इतने साल उन्होंने मेहनत की है वो सफल हो गई। शो छोड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि दरअसल, उनके पापा की तबीयत खराब है इसीलिए उन्हें उनके साथ रहने की ज़रुरत है। इसके अलावा कुछ पारिवारिक मसले भी हैं। लेकिन उन्हें जो पहचान शो से मिली है इसीलिए उन्हें शो छोड़ने का गम नहीं है।

आपको बता दें कि शो के शुरुआत से ही गुरुचरण सिंह इसका हिस्सा रहे। वहीं उन्होंने साल 2013 में उन्होंने शो छोड़ दिया था। हालांकि बाद में लोगों की मांग पर उन्हें साल 2014 में फिर से वापस आना पड़ा। लेकिन छह साल काम करने के बाद उन्होंने एक बार फिर साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया। वहीं अब शो में गरुचरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह सूरी रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड