इन महंगी चीजों की मालकिन है प्रियंका चोपड़ा, करोड़ों में है इनकी कीमत

देश से लेकर विदेश तक अपने नाम के झंडे गाड़ने वाली देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। हालांकि अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास संग शादी के बाद उनकी नेट वर्थ में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। देसी गर्ल का लाइफस्टाइल किसी महारानी से कम नहीं है। वह रॉयल और लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। आज हम आपको प्रियंका की उन महंगी चीजों के बारे में बताएंगे खास जिनकी कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान।

सगाई की अंगूठी

शायद ही आप लोग इस बात से वाकिफ हों कि प्रियंका को अमेरिकन सिंगर निक जोनास ने सबसे महंगी अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। जी हां, निक जोनास की प्रेम कहानी काफी रोमांटिक और मॉडर्न है। इस टिफनी रिंग के साथ निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका की सगाई की अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ है, जो देखने में भी बेहद शानदार है।

रोल्स रॉयस और मर्सिडीज

इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक शानदार कार कलेक्शन भी है। बता दें कि रोल्स रॉयस इसका एक हिस्सा है। भारत में इस लग्जरी गाड़ी की कीमत करीब 5.25 करोड़ हैं। ये बेहद शानदार कार है। जिसे देखने के बाद आप भी उससे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। यही नही बल्कि इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के कार कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी मर्सिडीज मेबैक भी है। भारत में इस गाड़ी की कीमत लगभग 1.18 करोड़ हैं।

गोवा में हॉलिडे होम और बेवर्ली हिल्स होम

देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा किसी से कम नहीं है। उनका लग्जरी लाइफस्टाइल कई सितारों का मात देता है। बता दें कि देसी गर्ल ने गोवा में हॉलिडे होम बनाया है। जिसकी कीमत करीब 15 से 20 करोड़ के बीच हैं। इसके अलावा प्रियंका के पति निक जोनास का कैलिफोर्निया में अपना आलीशान बंगला है, जिसमें 5 बेडरूम हैं। इसकी कीमत लगभग 48 करोड़ है।

वर्सोवा होम

बताते चलें कि आलीशान घर की लिस्ट में प्रियंका का वर्सोवा होम भी शामिल है। ये प्रियंका की सबसे महंगी संपत्ति में से एक है। देसी गर्ल के इस घर की कीमत लगभग 111 करोड़ हैं। इस तरह प्रियंका चोपड़ा का रहन-सहन किसी से कम नही है। उनके महल जैसे घर में हर सुविधा उपल्बध है।

अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म The Matrix 4 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें प्रियंका की छोटी सी झलक देखने को मिली। ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरपूर है। इसके अलावा प्रियंका अपनी फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग लंदन में कर रही हैं। खास बात तो यह है कि इन फिल्मों के बाद प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘जी ले जरा’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड