करीना -सैफ के लाडले तैमुर हुए 5 साल के ,मासी करिश्मा से लेकर बहन सारा और बुआ तक ने साझा की तैमुर की बेहद क्यूट तस्वीरे

करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में बीते 20 दिसंबर 2021 को अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान का 5वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और वही तैमूर के जन्मदिन के बेहद खास मौके पर करीना कपूर खान ने एक बेहद ही क्यूट सा वीडियो अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जो कि इन दिनों खूब वायरल हो रहा है| तैमूर अली खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार किड है जोकि पापुलैरिटी के मामले में अपनी मां करीना को भी पीछे छोड़ चुके हैं और मौजूदा समय में तैमूर अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पॉपुलर और लोकप्रिय स्टार किड के तौर पर जाने जाते हैं|

सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर अली खान की तस्वीरें और वीडियोस वायरल होते रहते हैं और वही तैमूर पैपराजी के भी फेवरेट है और वह हमेशा ही कैमरा के सामने बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए दिखाई देते हैं| बता दे सोशल मीडिया पर भी तैमूर अली खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और वही फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक तैमूर को बेहद पसंद करते हैं| तैमूर अली खान अब 5 साल के हो चुके हैं और हाल ही में बीते 20 दिसंबर 2021 को तैमूर अली खान ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इस सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियोस इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|

तैमूर अली खान के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उनकी फैमिली के सभी मेंबर्स ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं जिसमें उनकी मां करीना कपूर, सैफ अली खान, सारा अली खान, सबा अली खान, और मासी करिश्मा कपूर ने भी पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है|


करीना कपूर ने अपने बेटे के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है जिसमें तैमूर अली खान पहली बार अपने पैरों पर चलते हुए, लड़खड़ाते हुए, और गिरते हुए बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं| करीना ने इस खास वीडियो को शेयर करते हुए अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|

सारा अली खान ने भी अपने लिटिल ब्रदर तैमूर अली खान का जन्मदिन बेहद ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया और वह तैमूर के साथ केक भी काटी है| बता दे सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर के साथ केक कट करते हुए तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|

तैमूर अली खान की मासी करिश्मा कपूर ने भी अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| इस तस्वीर में तैमूर अली खान अपनी मासी करिश्मा कपूर की गोद में बैठे हुए खिलौनों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं और वही इस तस्वीर में तैमूर अली खान का बेहद क्यूट एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है|

तैमूर अली खान की बुआ सबा अली खान ने भी तैमूर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने एक तस्वीर शेयर किया है जिसमें सबा अली खान अपनी बहन सोहा अली खान, भाभी करीना कपूर और तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने यह कैप्शन लिखा है कि,” तैमूर हुए 5 साल के, ‘उनको अच्छी जिंदगी मिले, हमेशा सुरक्षित रहो…’

 

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड