करिश्मा कपूर तलाक लेने के बाद पूर्व पति संजय कपूर के साथ इस तरह नज़र आई, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक में कई शानदार अभिनेत्रियां रही है। इन अभिनेत्रियों की दुनिया दीवानी थी। इसी लिस्ट में एक नाम है 90 के दशक में सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर का। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय नहीं है, लेकिन वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा नजर आती हैं। इसके अलावा वह तमाम पार्टी और पब्लिक प्लेस पर पैपराजी के कैमरों में स्पॉट हो जाती हैं। ऐसे में अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक पब्लिक प्लेस में नजर आई है और उसी के साथ उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इस तस्वीर में करिश्मा कपूर के एक्स हस्बेंड संजय कपूर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव भी साथ में है।

मीडिया में खबरें आ रही है कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ और संजय कपूर पत्नी प्रिया सचदेव के साथ फैमिली लंच करने पहुंचे थे। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर पैपराजी को काफी पोज़ भी दे रही है। इस दौरान करिश्मा कपूर ने ब्लैक पेंट के साथ वाइट शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही संजय कपूर की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संजय कपूर लोअर और टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर का बेटा किसन राज कपूर भी कैमरे में कैद हुआ। वह अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ लंच करने पहुंचा था। तस्वीरों में संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव भी कैद हुई है प्रिया सचदेव कैमरे में काफी स्टाइलिश तरीके से चलते हुए कैद हुई है। संजय कपूर भी अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ दूसरी शादी की है। प्रिया सचदेव की भी ये दूसरी शादी है। संजय कपूर ने जहां करिश्मा कपूर को तलाक दिया तो वही प्रिया सचदेव ने विक्रम चटवाल को तलाक दिया है। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से वर्ष 2003 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच तल्खी आना शुरू हो गई थी इसके बाद वर्ष 2016 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा कपूर के मुताबिक संजय कपूर ने उन्हें उनकी प्रेग्नेंसी के समय भी प्रताड़ित किया था। उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था। उन्होंने बताया था कि उनके पति ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ मारने के लिए कहा क्योंकि वह अपनी प्रेग्नेंसी के ठीक बाद किसी ड्रेस में फिट नहीं हो रही थीं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बहुत ही सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है. जिनमे, जिगर (1992), अनाड़ी (1993), राजा बाबू और सुहाग (1994), गोपी किशन (1994), कुली नं॰1 (1995) और साजन चले ससुराल और एक्शन थ्रिलर जीत (1996) जैसी फिल्में शामिल है।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड