बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और इस कपल के घर में किलकारी गूंजने वाली है| सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और वही प्रेगनेंसी के दौरान सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आ रही है| सोनम कपूर आए अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोस अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही है| अभी हाल ही में लंदन में बेहद ही शाही अंदाज में बेबी शावर पार्टी संपन्न हुई है |
इस बेबी शावर पार्टी में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे| सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने बेबी शावर फंक्शन की बेहतरीन तस्वीरें शेयर की थी और इन तस्वीरों में प्रेग्नेंट सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ पिंक मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी | उन्होंने पार्टी में शामिल हुए मेहमानों की खास झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई थी| बेबी शावर पार्टी से जो तस्वीरें सामने आई थी उन तस्वीरों में सोनम कपूर के चेहरे पर मां बनने की खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था|
अपनी गोद भराई रस्म के दौरान कपूर पिंक कलर के मैक्सी ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आ रही थी और वही उनके पति आनंद आहूजा भी अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे| जहां सोनम कपूर ने अपने बेबी शावर फंक्शन की कुछ बेहतरीन झलकियां अपने प्रशंसकों को दिखाई है वही सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी अपनी पत्नी की गोद भराई रस्म की कुछ खास तस्वीरें अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है|
बता दे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने गोद भराई रस्म के बाद की कुछ खास तस्वीरें शेयर की है जिसमें सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो तो साफ तौर पर नजर आ रहा है परंतु अभिनेत्री के चेहरे पर थकान भी देखने को मिल रही है|आनंद आहूजा मुझे तस्वीरें शेयर की है उन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बेबी शावर पार्टी के बाद सोनम कपूर अपने लंदन वाले घर पर बहुत ही रिलैक्स मूड में सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही है| इस दौरान सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ट्रेक पैंट और सफेद रंग की कॉटन शर्ट पहना हुआ है और वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है|
इन तस्वीरों में सोनम कपूर ने गोल्डन कलर की हूप्स और कुछ एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है| वही सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का यह नो मेकअप लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हुई है| सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘हर पल प्यार।’
गौरतलब है कि बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाने के बाद सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन में रहती है हालांकि वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए मुंबई आती जाती रहती है| खबरों की माने तो सोनम कपूर इसी साल अगस्त महीने में अपने बच्चे को जन्म देने वाली है और बात करें वर्क फ्रंट की तो लंबे समय से सोनम कपूर फिल्मी पर्दे से दूर है हालांकि जल्द ही वह बॉलीवुड में सुजॉय घोष की फिल्म से कम बैक करने वाली है|