आज 76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है और वही हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी आजादी के इस जश्न में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है| बॉलीवुड सितारों ने ना सिर्फ समस्त देशवासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी है बल्कि इन सितारों ने हर घर तिरंगा अभियान में भी हिस्सा लिया है| तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ सितारों के बारे में जो कि तिरंगे के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं
रजनीकांत
लिस्ट में पहला नाम साउथ इंडस्ट्री की मेगास्टार रजनीकांत का शामिल है और रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए समस्त देशवासियों को 76 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि,” सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाइयां..”|
View this post on Instagram
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बेहद ही खास अंदाज में आजादी का जश्न मनाया और इस दौरान वह देश को सैल्यूट करती हुई नजर आए| उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिनमें वह अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए देश भक्ति के रंग में डूबी हुई दिखाई दे रही है| उर्वशी रौतेला ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” आइए उन सभी की यादों को जीवित रखें, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है..|
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं| उन वीर जवानों को सलाम दान देकर हमें आजादी दिलवाई| जय हिंद जय भारत| आओ संकल्प लें, भारत हमेशा अखंड रहे। स्वतंत्रता की यह भावना हम सभी को जीवन में सफलता और गौरव की ओर ले जाए। हमारा धर्म कोई भी हो, आखिर में हम सब भारतीय हैं। हमारा देश विश्व में सबसे समृद्ध देश बने। उर्वशी रौतेला ने बेहद ही खास अंदाज में अपने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है और उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|
शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी बेहद खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया है |उन्होंने हर घर तिरंगा कैंपेन में हिस्सा लेकर अपनी फैमिली के साथ अपने घर मन्नत में तिरंगा झंडा लहराया है जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| इस तस्वीर में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और दोनों बेटों के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं| शाहरुख खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है और इस पोस्ट पर हर कोई अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है|
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी होकर पीएम नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होकर बेहद खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं| सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथ में तिरंगा लेकर एक तस्वीर भी साझा की है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है|सोशल मीडिया पर सलमान खान की पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है |
View this post on Instagram
सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी बेहद ही खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया है और उन्होंने भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेकर अपने घर पर तिरंगा लहराया है|