प्रियंका -निक की लाडली की सुरक्षा करते है कपल के पेट डॉग्स ,एक्ट्रेस ने शेयर की मालती की सुपर क्यूट फोटोज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पैरंटहुड लाइव एंजॉय कर रहे हैं| बता दे इसी साल प्रियंका और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और वही माता-पिता बनने के बाद से ही इस कपल की जिंदगी इनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूम रही है| प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बेटी मालती की क्यूट झलक शेयर करती रहती है |

हालांकि अब तक प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है और ऐसे में प्रियंका के फैंस उनकी बेटी का दीदार करने के लिए काफी बेकरार है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी के साथ बिताए गए हर पल को कैमरे में कैप्चर जरूर करते हैं और इन खास पलों की झलकियां अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं| इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी की कुछ लाजवाब तस्वीरें पोस्ट की है| इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी की क्यूटनेस देखते ही बन रही है|

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की जो पहली तस्वीर साझा की है उसमें मालती मैरी चोपड़ा जोनास बिस्तर पर ले लेटी हुई किताब पढ़ते हुए नजर आ रही है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि रविवार पढ़ने के लिए है| वही एक तस्वीर में मालती फर्श पर बिछी मैट पर लेटी हैं | इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका की बेटी के आसपास ढेर सारे खिलौने रखे हुए हैं और वही मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पेट डॉग डायना और गिनो भी उसकी रक्षा के लिए बगल में है|

इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि,” मेरे सभी बच्चे| परफेक्ट मोमेंट| वही एक और तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है जिसमें मालती वाइट कलर की शर्ट पहने हुए बेहद क्यूट नजर आ रही है| इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि – ‘प्रोटेक्टेड बाय गीनो डायना एंड पांडा’।

इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है हालांकि इन तमाम तस्वीरों में अब तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है | वही प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रियंका और निक की बेटी मालती जब 1 साल की हो जाएगी तब उनके पर पहले बर्थडे के मौके पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा| वही यह बात जानने के बाद मालती के फैन उनके पहले बर्थडे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों के प्रोजेक्ट पर भी लगातार काम कर रही है और जल्द ही उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ रिलीज होने वाली है और इसके अलावा वो टीवी सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी।

बात करें प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट की तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगे जिसका डायरेक्शन बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर फरहान अख्तर कर रहे हैं| वही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की लीड रोल में नजर आएंगी|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड