बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को हर जगह इज्जत और शोहरत मिलती है। ये जहां भी जाते हैं लोग उनके दीवाने हो जाते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए पागल बन जाते हैं। लोगों में उनके साथ तस्वीर लेने के लिए एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। जहां इन्हें इज्जत शोहरत से नवाजा जाता है वही कई बार ऐसा भी होता है जब यह किसी अनहोनी का शिकार हो जाते हैं। दरअसल बॉलीवुड के सबसे पुराने और मशहूर सिंगर में से एक सोनू निगम और उनके दोस्तों पर एक पार्टी के दौरान हमला हुआ है। सिंगर पर हमला उनके एक कंसर्ट के दौरान हुआ। खबरों के अनुसार मुंबई के चेंबूर में सोमवार को सोनू निगम का एक कंसर्ट था। एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार मामला तब बिगड़ गया जब कुछ लोग सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने पहुंचे। सेल्फी लेने के दौरान सोनू निगम के दोस्तों के साथ लोगों का विवाद हो गया।
हमले में उनका दोस्त काफी ज्यादा घायल हो गया जो अस्पताल में भर्ती है। वहीं सोनू निगम ने पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करवाई है। आपको बता दें कि इस मामले में हाथापाई की घटना के दौरान घटना के संबंध में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने गलत तरीके से रोकने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
#SonuNigam attacked by Uddhav Thackeray MLA Prakash Phaterpekar son and his goons in music event at Chembur. Sonu has been taken to the hospital nearby. pic.twitter.com/ERjIC96Ytv
— Swathi Bellam (@BellamSwathi) February 20, 2023
इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि सिंगर सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323 से (चोट पहुंचाने की सजा) और धारा 337 (दूसरों की जान को खतरे में डालने) के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने कहा कि लाइव कंसर्ट के बाद सोनू निगम मंच से सीधे नीचे आ रहे थे। इसी दौरान एक आदमी ने उन्हें पकड़ लिया। आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य साथियों को भी धक्का दे दिया। उन 2 लोगों में से एक को गंभीर चोट आई है।
इस मामले में जो नाम सामने आया है वह स्वप्निल फटरपेकर है। वही घायल की पहचान रब्बानी के रूप में हुई है। इस पूरी घटना के बाद सिंगर सोनू निगम चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पूरा पूरा मामला संज्ञान में लिया। अभी तक पुलिस द्वारा मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। बता दें कि मामले में जो आरोपी है वह विधायक का बेटा है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब इस मामले में विधायक के बेटी और आरोपी की बहन सुप्रदा फटरपेकर ने सोनू निगम से माफी मांगी है। इसके अलावा खुद विधायकप्रकाश फटेरपेकर ने भी सोनू निगम से माफी मांगी है।
आपको बता दे कि सुप्रदा फटरपेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। उन्होंने ट्विटर पर सोनू निगम से माफी मांगते हुए ट्वीट किया ‘चेंबूर महोत्सव के आयोजक के रूप में, मैं चेंबूर महोत्सव 2023 के आखिर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में कुछ चीजों के बारे में बताना चाहती हूं। कुछ तथ्य हैं, जिन्हें में सामने लाना चाहती हूं। अपनी परफॉर्मेंस के बाद जब सोनू निगम जल्दबाजी में स्टेज से नीचे उतर रहे थे तो मेरा भाई उनके साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।’ मगर वहां भगदड़ मच गई। श्री सोनू निगम स्वस्थ हैं। इस अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है।”