हॉस्पिटल से सोनम कपूर के नन्हे राजकुमार की पहली क्यूट तस्वीर आई सामने ,नाती को देखकर छलके सुनीता कपूर के आंसू

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सोनम कपूर अपनी जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है | वही सोनम कपूर पिछले कई महीनों से अपनी प्रेगनेंस को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थी और अब सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है| आपको बता दें महीने बीते 20 अगस्त 2022 को सोनम कपूर ने अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटे को जन्म दिया था इस नन्हे मेहमान के आने के बाद पूरे कपूर परिवार में इस समय जश्न का माहौल बना हुआ है|

सोनम कपूर और उनके पति आहूजा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने तमाम प्रशंसकों को अपने बच्चे की जन्म की खुशखबरी दी थी हालांकि सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली झलक देखने के लिए फैंस काफी बेकरार थे| वहीं अब यह इंतजार भी खत्म हो चुका है दरअसल सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक सामने आ चुकी है और सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेबी बॉय की पहली क्यूट तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है|

इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया है क्योंकि इस तस्वीर में सोनम कपूर के बेबी बॉय को देखकर सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर और उनकी बहन रिया कपूर भी इमोशनल होती हुई नजर आ रही है और खुशी के मारे दोनों की आंखों से आंसू छलक उठे|

नाती पर प्‍यार बरसा रहीं नानी सुनीता कपूर

आपको बता दे सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली झलक साझा की है और इस तस्वीर में सोनम कपूर के बेबी बॉय के साथ उनकी मां सुनीता कपूर और बहन रिया कपूर नजर आ रही है| वही अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपने नाती को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाती है और वह खुशी के मारे काफी ज्यादा भावुक होती हुई नजर आ रही है| इसके अलावा सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी बेबी बॉय को देखकर इमोशनल होती हुई नजर आ रही है|

सोनम कपूर के न्यू बोर्न बेबी बॉय की पहली तस्वीरें हॉस्पिटल के सामने आई है हालांकि इन तस्वीरों में सोनम कपूर के बेबी बॉय का चेहरा देखने को नहीं मिल रहा है और उनके चेहरे को एक इमोजी से छुपाया गया है| गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा का यह पहला बेबी अनिल कपूर और सुनीता कपूर के परिवार की अगली जनरेशन का पहला बच्चा है और ऐसे में सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों के ही परिवार वाले इस नन्हे मेहमान का स्वागत करने के बाद बहुत ही ज्यादा खुश है और दोनों परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है|

वही पहली बार नाना-नानी बनने के बाद अनिल कपूर और सुनीता कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है और यकीनन इन दोनों की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है | फिलहाल सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली क्यूट झलक काफी तेजी से वायरल हो रही है | और इस तस्वीर पर सोनम कपूर के फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

मार्च में दी थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

 

आपको बता दें सोनम कपूर ने इसी साल मार्च महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और इसके बाद से सोनम कपूर ने अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की कई लाजवाब तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अभिनेत्री ने अपने प्रेगनेंसी के हर पल को बेहद खुशी से एंजॉय किया है| वही आप सोनम कपूर एक बेटे की मां बन चुकी है और बताया जा रहा है कि सोनम कपूर अपने बेटे के साथ 6 महीने तक अपने माता-पिता के साथ ही रहने वाली है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड