बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली है और वह इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज यानी कि अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रहे हैं| वही अपनी प्रेगनेंसी के दौरान सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आ रही है और वह आए दिन अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोस अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही है| अभी हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें सोनम कपूर बेहद ही बोल्ड अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लांट करती हुई नजर आ रही थी|
इस तस्वीर में सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था| सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की तस्वीरें वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में सोनम कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही है|
वही हाल ही में लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म बेहद ही शानदार अंदाज में संपन्न हुई है और सोनम कपूर के इस बेबी शावर फंक्शन में इनके परिवार वाले और कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे|
View this post on Instagram
सोनम कपूर के बेबी शावर समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है और इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर के गोद भराई रस्म का कार्यक्रम कितने शानदार अंदाज में संपन्न हुआ है और मैनेजमेंट की व्यवस्था कितनी अच्छी थी|
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सभी मेहमानों के लिए स्पेशल उपहार की व्यवस्था की गई थी| सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि,” इतनी सुंदर गोद भराई,टेबलक्लॉथ पर सोनम का नाम भी लिखा था”|
रिया कपूर ने सोनम कपूर के गोद भराई रस्म की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है और इन तस्वीरों में डेकोरेशन से लेकर सोनम कपूर की मेहमानों संग तस्वीरें भी देखने को मिल रही है| सामने आई एक तस्वीर में सोनम कपूर पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही है और वो स्माइल करती हुई बेहद खूबसूरत दिख रही है | इससे पहले सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की थी |
इन तस्वीरों में प्रेग्नेंट सोनम कपूर किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी| सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था के तीसरे महीने में प्रवेश की है और वही सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है|
सोनम कपूर के प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी | इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी नजर आने वाले हैं| सोनम कपूर को आखरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में देखा गया था और यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी|