सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग शेयर किया रोमांटिक विडियो , चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो ने बढाई एक्ट्रेस की खूबसूरती

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में बीते 9 जून 2022 को अपना 37 वां मनाया है और अपने जन्मदिन के स्पेशल मौके पर सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिखाई दे रही है| सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं और यह दोनों माता-पिता बनने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटिड है|

वही सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज यानि की अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और वही सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है| सोनम कपूर आए दिन अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस अपने प्रशंसकों के साथ शेयर कर रही हैं | अभी कुछ समय पहले ही सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपना बेबीमून एंजॉय कर रही थी और वहां से सोनम कपूर ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थी| सोनम कपूर और आनंद अहूजा वहां से वापस आ गए हैं |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


अभी हाल ही में सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है| इस वीडियो में सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है और उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट और लैगिंग के साथ व्हाइट शर्ट पहना हुआ है और ब्लैक कलर के गोगल्स के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक और स्टाइल को कंप्लीट किया है| इस वीडियो में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और वही उनके पति आनंद आहूजा भी अभिनेत्री पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं|

सोनम कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “घर वापस। बर्थडे वीक शुरू हो गया।” वही सोनम कपूर ने अपने जन्मदिन के स्पेशल मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की बेहतरीन तस्वीरें साझा की है | इन तस्वीरों में सोनम कपूर वाइट कलर के आउटफिट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही है| सोनम कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर अभिनेत्री के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है और उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भी मिल रही है|

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी| सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी और शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था|

वही इसी साल मार्च महीने में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने माता-पिता बनने का ऐलान किया था और सोनम कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने जा रही है | वही इन दिनों सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है|

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड