21 साल की उम्र में शुरू हुआ था सोनाक्षी का ‘सीरियस’ रिलेशनशिप, अब जल्द करेंगी शादी?

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 34 साल की हो चुकी है। उन्होंने फिल्म दबंग से सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 2010 में आई थी। उसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्में की। जिनमें से कुछ हिट रही और कुछ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में बॉलीवुड बबल को सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने शादी और रिलेशन को लेकर काफी कुछ बातें कही।

सोनाक्षी का सीरियस रिलेशनशिप

सोनाक्षी सिन्हा से जब उनकी लव लाइफ और रिलेशन्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो स्कूल में टॉम ब्वॉय की तरह ही रहती थी। इसीलिए ज्यादा लड़के उन्हें पसंद नहीं करते थे। लेकिन एक लड़के ने जब उनको प्रपोज़ किया तो सोनाक्षी ने भी तुरंत हां कर दिया। ये स्कूल दिनों की बात है जब वो महज़ 14-15 साल की थी। लेकिन जैसे ही स्कूल खत्म हुआ सोनाक्षी का ये कैजुअल अफेयर भी खत्म हो गया। उसके बाद जब वो 21-22 साल की हुई तो उनका सीरियस रिलेशनशिप शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि ये रिलेशन तकरीबन 5 साल से ज्यादा चला और उसके बाद ये रिश्ता टूट गया। वे इस रिश्ते में काफी सीरियस थी। हालांकि, उनकी दोस्त हमेशा उस लड़के से दूर रहने के लिए कहा करती थी। ब्रेकअप पर बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि हर रिश्ता आपको कुछ न कुछ सिखाता है। रिश्ता खत्म होने के बाद आगे बढ़ें। अपने आप को पहचानें। उन्होंने कहा कि जब उनका रिलेशन टूटा तो उसके बाद उन्होंने काम पर ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया। मैं कई नये लोगों से मिली और एक व्यक्ति के रूप में खुद को इम्प्रूव भी किया और काफी कुछ सीखा।

रिश्ते में कुछ सीखें- सोनाक्षी

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि आप अपने रिश्ते में कुछ सीखें और आगे बढ़ जाएं। हर इंसान अलग होता है, उसका व्यक्तित्व अलग होता है। सोनाक्षी का कहना है कि इंसान को ऐसे आदमी को खोजना चाहिए, जो आपको झेल सके। उन्होंने कहा, मैंने बहुत सी बातें सीखी हैं। मैं बहुत छोटी थी और जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, तो सीखते जाते हैं।

जब सोनाक्षी सिन्हा से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था पापा शत्रुघ्न चाहें तो मेरी कभी शादी नहीं होगी। हालांकि मेरी मां ने मुझे शादी के लिए कहना शुरू कर दिया है। लेकिन मैं फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हूं। मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मुझे काम करना अच्छा लगता है। हालांकि माता-पिता फिलहाल शादी के लिए फोर्स नहीं कर रहे हैं। वे जब शादी के लिए तैयारी होंगी तो इसके बारे में सोचेंगी।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दंबग फिल्म से की थी। इस फिल्म में वो सलमान खान के ऑपोजिट थीं। इसके बाद उन्होंने ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आई थीं। अब उनकी  अगली फिल्म ‘काकूडा’ आने वाली है। सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम बतौर कॉस्ट्यूम डायरेक्टर के तौर पर रखा था।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड