35 साल की हो गयी दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ,एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर देखें उनकी कुछ चाइल्डहुड फोटोज

बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| सोनाक्षी सिन्हा आज 2 जून 2022 को 35 साल की हो चुकी है और आज एक्ट्रेस अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है| 2 जून सन 1987 में पटना में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद मशहूर और टॉप अभिनेत्री बन चुकी है|

सोनाक्षी सिन्हा अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने हुस्न और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती है| सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट और शानदार फिल्मों में काम किया है हालांकि सोनाक्षी सिन्हा को सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है फिल्म दबंग से मिली है|

सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखने जा रही है| शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा फिल्मी बैकग्राउंड से रही है और इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में सोनाक्षी सिन्हा ने जो भी मुकाम हासिल किया है वह अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर किया है|

वही आज सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको अभिनेत्री के बचपन की कुछ लाजवाब तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और साथ ही सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी बताएंगे|

सोनाक्षी सिन्हा आज 35 साल की हो चुकी है और जितनी खूबसूरत वह आज नजर आती है उतनी ही खूबसूरत और क्यूट दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बचपन में भी नजर आती थी| सोनाक्षी सिन्हा 35 की उम्र में बेहद स्टाइलिश और वापस नजर आती है हालांकि बचपन में वह गोलू मोलू सी दिखती थी और काफी मोटी भी थी| सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की तस्वीरें साझा करती रहती है |

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फैमिली के बेहद करीब है और वह अपने सफलता का पूरा क्रेडिट अपने माता-पिता को देती है| इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा अपने पापा से लिपटी हुई बेहद क्यूट दिखाई दे रही है| इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा अपने पापा के पीछे हाथों में गुलदस्ता पकड़े हुए बहुत ही क्यूट सी दिखाई दे रही है| सोनाक्षी सिन्हा आज भले ही इस स्लिम ट्रिम और बेहद ग्लैमरस नजर आती है परंतु फिल्मों में एंट्री करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो का था|

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और सोनाक्षी सिन्हा अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थी| इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यु एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था| सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग स्किल काबिले तारीफ है और इन्होंने पर्दे पर एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक फिल्मों में हर किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है|

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी परंतु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज सोनाक्षी सिन्हा एक सफल अभिनेत्री बन चुकी है| सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाना चाहते हैं और अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने नए आर्टिफिशियल नेल ब्रांड SOEZI को लॉन्च करने का ऐलान किया था|

फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक’ जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुकी है| प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘काकूडा’ और ‘डबल एक्सएल’ में नजर आएँगी

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड