बीते कुछ दिनों से बी टाउन इंडस्ट्री से कई अच्छी खबरे समाने आ रही हैं। जून का महीना इंडस्ट्री के लिए खुशियां लेकर आया हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के घर तक नन्हे-मुन्नों के रोने की आवाज सुनाई दे रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस शीतल तिवारी के सभी प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है। अभिनेत्री ने अपने जीवन के एक नए पहलू – मातृत्व में प्रवेश कर लिया है। अभिनेत्री पहली बार स्प्लिट्सविला में देखी गई थी। उसके बाद वह नमक ‘इश्क’ का और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शो में नज़र आई और देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अभिनेत्री ने माँ बनाने के बाद जानकारी शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम का सहारा लिया हैं।
उन्होंने इस दौरान अपनी गोद भराई समारोह से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने पति कृष के साथ पोज़ दे रही हैं। कैप्शन में उन्होंने बताया कि वे एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘हमें बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है।’ शीतल तिवारी की इस पोस्ट को लेकर सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने शीतल तिवारी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “बधाई हो शीतल, भगवान आपके बेटे को ढेर सारा आशीर्वाद दें।”
वहीं अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने भी कमेंट कर शीतल तिवारी को बेटे के लिए बधाइयां दीं। श्रुति शर्मा ने शीतल तिवारी (Sheetal Tiwari)की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “ओएमजी…बधाई हो शीतल, आपके छुटकू के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” गौरतलब है कि मार्च में ही उन्होंने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।
View this post on Instagram
ज्ञात होकि इससे पहले, उन्होंने अपने पति कृष के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा था जिसमें उन्होंने हर चीज के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। एक्ट्रेस ने लिखा, “प्यार धैर्यवान है, प्यार दयालु है। यह ईर्ष्या नहीं करता है, यह तेज़ नहीं बनता, यह घमंड नहीं करता है। यह असभ्य नहीं है, यह स्वार्थी नहीं है, यह आसानी से क्रोधित नहीं होता है, यह किसी गलती का रिकॉर्ड नहीं रखता है। प्यार बुराई से प्रसन्न नहीं होता है, लेकिन सच्चाई के साथ आनन्दित होता है। यह हमेशा रक्षा करता है, हमेशा भरोसा करता है, हमेशा उम्मीद देता है, हमेशा दृढ़ रहता है। प्यार कभी विफल नहीं होता। आपका प्यार करने के लिए धन्यवाद। ”
View this post on Instagram
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीतल ने अक्टूबर 2021 में कृष वारिंगे से शादी की थी। यह एक सीक्रेट वेडिंग हुई थी और शीतल ने इंस्टा स्टोरीज के जरिए सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की थी। उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट मैरिज की थी। शीतल तिवारी को टीवी से अदनान शेख, रोशनी वाधवानी और आकाश चौधरी जैसे सितारों ने भी कमेंट कर ढेर सारी बधाइयां दीं। बता दें कि शीतल तिवारी ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा ‘नमक इश्क का’ सीरियल में भी काम किया है।