होली के रंगों से दुश्मनी रखते है ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में है कई बड़े नाम शामिल

इन दिनों देशभर में होली का माहौल है। होली बस कुछ ही दिनों बाद आने वाली है और अपना रंग जमाने वाली है। होली में तरह-तरह के रंग बिखरे हुए नजर आते हैं। गौरतलब है कि होली भगवान कृष्ण के साथ भी मनाई जाती है और भगवान कृष्ण के सबसे प्रिय त्योहारों में शुमार होती है। बच्चे हो या बूढ़े हो या जवान हो हर किसी को होली का यह त्यौहार खूब पसंद आता है और खूब रंग भी उड़ाया जाता है। बॉलीवुड में भी होली से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगे। उन्हीं किस्सों को आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी तो बहुत रंगीन है लेकिन असल जिंदगी में वह रंगों से दूर भागते हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को आपने बलम पिचकारी गाने पर तो खूब थिरकते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है इस गाने को शूट करते वक्त वह बिल्कुल सहज नहीं थे। क्योंकि रंग उड़ता देख उन्हें अपने दादा राज कपूर की याद आ जाती थी। बता दें कि बॉलीवुड में सबसे शानदार होली कपूर खानदान की ही होती थी। इस पार्टी में तमाम सेलिब्रिटीज आते थे।

इस लिस्ट में अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम भी शामिल होता है। वह भी रंगों से दूर रहती है। तापसी पन्नू ने एक बार इसकी वजह बताते हुए कहा था कि मेरे घर पर बहुत कम सेलिब्रेशन होते हैं। मेरे माता-पिता भी होली नहीं खेलते हैं इसी वजह से मुझे भी होली खेलना पसंद नहीं है।

कपूर खानदान की होली पार्टी एक समय में बॉलीवुड की शान हुआ करती थी। लेकिन यह पार्टी तब तक ही चलती रही जब तक राज कपूर साहब जिंदा थे और होश में थे। बाद में कपूर परिवार ने होली की पार्टी देना भी बंद कर दिया। ऐसे में एक बार एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बताया था कि आखिर वह क्यों होली के रंगों से नहीं खेलना चाहती। उन्होंने बताया कि जब से उनके दादाजी राज कपूर का निधन हुआ है उस समय से उनके जीवन के सभी रंग खत्म हो गए हैं और यही वजह है कि वह कभी होली नहीं बनाती।

इस लिस्ट में बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर का नाम भी शामिल है। करण जौहर को भी होली के रंगों से परहेज है। एक बार उन्होंने बताया था कि जब वह सिर्फ 10 साल के थे तो होली के दिन उन पर किसी ने सड़े हुए अंडे फेंक दिए थे। इसके बाद एक बार वह अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में गए थे। उस समय वह काफी यंग थे। उन्होंने वहां जाकर भी कहा कि उन्हें रंगों से खेलना पसंद नहीं है इसी दौरान अभिषेक बच्चन ने उन्हें पूल में धक्का दे दिया। इसके बाद से ही करण जौहर रंगों से दूर रहते हैं।

रणवीर सिंह भी रंगों से दूर रहते हैं। वह होली इसलिए नहीं मनाते हैं क्योंकि उन्हें ओसीडी की समस्या है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। रणबीर ने कहा था कि उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं कि कोई उनके चेहरे पर रंग डाले। आपको बता दें कि ओसीडी में इंसान केवल साफ सफाई करने पर उतारू हो जाता है।

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। अर्जुन कपूर भी रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं 17 साल की उम्र तक उन्होंने खूब होली खेली। दरअसल टीनएज के बाद अर्जुन कपूर को रंगों से समस्या होने लगी इसी वजह से उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया। आपको बता दें कि इस सूचि में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड