हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर 70 साल के हो चुके हैं और हाल ही में बीते 3 सितंबर 2022 को अभिनेता ने अपना 70 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| वही शक्ति कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके तमाम प्रशंसकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी है|
वही शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत कपूर ने बहुत ही खास अंदाज में अपने पिता को बर्थडे विश किया और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने बेहद खास अंदाज में शक्ति कपूर को जन्मदिन की बधाइयां दी है|
श्रद्धा ने पिता का मनाया जन्मदिन
श्रद्धा कपूर ने बीते 3 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर के साथ दिखाई दे रही है|इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई देखी जा सकती है| वही इन तस्वीरों में शक्ति कपूर के बर्थडे केक की झलक भी देखने को मिल रही है और अभिनेता टेबल पर रखे अपने बर्थडे केक के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं|
वही बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने अपने पिता और भाई के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई और इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि,” मेरा जन्मदिन बापू!!! @shaktikapoor आई लव यू। मैं आपको आधा गौरवान्वित कर सकती हूं जितना आप मुझे करते हैं।’
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की यह पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है और वही शक्ति कपूर को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सितारों की तरफ से खूब सारी बधाइयां मिल रही है| श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर ने बेहद खास अंदाज में शक्ति कपूर का यह जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| इन तस्वीरों पर शक्ति कपूर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं|
आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा जगत के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेताओं में से एक है और इनका फिल्मी कैरियर काफी ज्यादा सुपरहिट रहा है| अपने करियर में शक्ति कपूर ने अब तक 700 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और इन्होंने केवल हिंदी भाषा में नहीं बल्कि मलयाली, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तेलुगू, इंग्लिश, नेपाली, मराठी, असमी, कन्नड़ और बंगाली भाषा की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है और अपने जबरदस्त अभिनय से सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है|
शक्ति कपूर ने फिल्म रंजीत खनल से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और इसके बाद इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कॉमेडी से लेकर खलनायक तक हर तरह के किरदार बखूबी निभा कर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है| वही शक्ति कपूर की तरह ही उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया है और आज श्रद्धा कपूर का नाम इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है| श्रद्धा कपूर के काम की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म लव रंजन में नजर आएंगी |