बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच इस दुनिया में नहीं है परंतु उनकी यादें आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में जिंदा है| ऋषि कपूर साल 2020 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे और उनके गुजर जाने के बाद उनके परिवार और प्रशंसकों समेत समस्त देशवासियों को गहरा झटका लगा था| वहीं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 70 वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस खास मौके पर ऋषि कपूर के परिवार वाले और उनके तमाम प्रशंसकों ने उन्हें याद किया है|
आपको बता दें ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर साल 1952 में हुआ था और आज 4 सितंबर 2022 को उनकी 70 वीं बर्थ एनिवर्सरी है |इस मौके पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है|
दरअसल नीतू कपूर ने 4 सितंबर 2022 को ऋषि कपूर के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि कपूर के साथ एक फनी मोमेंट वाली तस्वीर शेयर की है| इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने गॉगल्स पहना हुआ है और वही नीतू कपूर उनके चेहरे को पकड़े हुए नजर आ रही हैं| इस तस्वीर में पति-पत्नी खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देते हुए देखे जा सकते हैं|
आउटफिट की बात करें तो इस तस्वीर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं| वही नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें याद करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि,” हैप्पी बर्थडे..”| इस तस्वीर को देखने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर के फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं और वही सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन पर प्यार बरसा रहे हैं|
नीतू कपूर के अलावा अपने पिता के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बेटी रिधिमा कपूर सहानी ने भी उन्हें याद किया है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की एक फोटो साझा की है| इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा है कि,” हम आपको आज विशेष रूप से बहुत याद करते हैं.. लेकिन हंसते हुए.. आंसू नहीं है हमारी आंखों में| लव यू पापा..|”
ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद नीतू कपूर उनकी यादों के सहारे अपनी जिंदगी व्यतीत कर रही है और वह अक्सर ही अपने दिवंगत पति को याद करती रहती है| नीतू कपूर ने इसके पहले अपनी फिल्म जुग जुग जियो के रिलीज से पहले 10 मई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की एक अनदेखी की तस्वीर शेयर किया था|
इस फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर दूल्हा दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे| वही इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा था कि,” मेरे लिए शादी के बाद सब बदल गया.. मैं इस नई जर्नी को आपके आशीर्वाद के साथ शुरू करने जा रही हूं ऋषि जी| आप सदैव मेरे दिल में रहेंगे..”|