बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत के साथ ही दर्शकों को दीवाना बना लिया था। 38 साल के रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वैसे तो पूरा कपूर खानदान ही दुनिया भर में शुमार है। जिनके घर का हर सदस्य किसी-ना-किसी वजह से चर्चा में आ ही जाता है। हालांकि कपूर खानदान के कुछ सदस्य फिल्मी दुनिया से अलग हैं। हाल ही में बहन रिद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
रिद्धिमा ने रणबीर को लेकर किया खुलासा
बता दें कि कपिल शर्मा के शो के दौरान रणबीर की बहन रिद्धिमा से जब कॉमेडी स्टार कपिल ने एक अफवाह के बारे में पूछा कि क्या रणबीर उनकी चीजें चुराया करते थे। इस पर रिद्धिमा ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार वो उनकी गर्लफ्रेंड से मिली थीं और उस समय उन्होंने वह टॉप पहना था, जिसकी तलाश रिद्धिमा काफी समय से घर पर कर रही थीं। इसके बाद वो समझ गईं कि वह रणबीर ही हैं, जो उनका सामान चोरी करके अपनी गर्लफ्रेंड को देते हैं। इस खुलासे के बाद नीतू और कपिल शर्मा में मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
रणबीर का करियर और अफेयर
अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘सावरियां’ से की थी। इस फिल्म से अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद रणबीर ने अपनी जिंदगी में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। रणबीर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अफेयर के चलते चर्चा में रहे। उनका नाम सिनेमा जगत की टॉप अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। जिसमें दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ का नाम टॉप पर है। फिलहाल इन दिनों रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रणबीर और आलिया की शादी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा रहती है। हालांकि ये जोड़ी शादी के बंधन में कब बंधेगी इस बात की अभी तक दोनों की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई। इसके अलावा अक्सर आलिया को रणबीर के परिवार के साथ देखा जाता है। वह उनके घर में पार्टी या किसी कार्यक्रम में हमेशा शामिल होती हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर काम करते हुए नजर आएंगी।
इसके अलावा जल्द ही रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ दर्शकों के बीच पेश होंगे। बता दें कि इस साल उनकी ये फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर पहली बार आलिया के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।