अतरंगे फैशन को लेकर चर्चा में रणवीर सिंह, कॉस्टयूम की कीमत…

बॉलीवुड खिलजी यानी रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों और अतरंगे फैशन सेंस के चलते चर्चा में रहते हैं। रणवीर उन स्टार्स में शुमार हैं जो अपने फैशन में अक्सर नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका अतरंगा फैशन स्टाइल ही उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना देता है। मगर रणवीर सिंह बिना किसी की परवाह किए अपने अंदाज में जीना पसंद करते हैं। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

लाखों में रणवीर का फैशन

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जोकि सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में अभिनेता रणवीर सिंह फनी अंदाज में नज़र आ रहे हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि रणवीर के इस फनी फैशन सेंस की कीमत लाखों रूपए है। अपनी तस्वीरों में रणवीर सिंह जर्सी जिप जैकेट पहने हुए नज़र आ रहे हैं। उनका फैशन
अतरंगा जरूर है लेकिन उसके वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का जर्सी के साथ पर्ल नेकपीस कानों में स्टोन स्टडेड टॉप्स, सिर पर गुची बैंड और आंखों पर व्हाइट ब्रॉड आउटलाइन वाला चश्मा सबको अपना दीवाना बना रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह के इस स्टाइलिश कॉस्टयूम की कीमत एक लाख 56 हजार है। रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लोगों ने कहा अपनी ची ढूंदो मैंने गुच्ची ढूंढ ली। रणवीर की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कमेंट कर रहे हैं। रणवीर की इन तस्वीरों को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं और कुछ अजीबोगरीब कह रहे हैं।

कई बार हो चुके ट्रोल

ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स ट्रोल होते ही रहते हैं। लेकिन बात अगर रणवीर सिंह की करें तो वो अक्सर अपने अतरंगे फैशन के चलते ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। इसके अलावा कभी-कभी तो दीपिका पादुकोण भी पति रणवीर के अतरंगे फैशन को फॉलो करती हैं।
इस कारण वो भी ट्रोलिंग की शिकार हो जाती हैं। मगर रणवीर और दीपिका ट्रोलर्स की परवाह किए बिना अपने अंदाज से जिंदगी जीना पसंद करती हैं। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण भी अक्सर अलग-अलग फैशन एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिसके चलते वो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बन जाती हैं।


अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वालें हैं। इसके अलावा रणवीर कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी निभाते हुए नज़र आएंगी। इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सर्कस’ में भी काम करते हुए नजर आएंगे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड