जब विदेश में जेठ-जेठानी की वेस्टर्न वेडिंग में साड़ी पहनकर पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेशनल लेवल पर हुई थी लुक की चर्चा

 

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। उनकी खासयित है कि विदेश में रहने के बाद भी वे अपनी भारतीय पहचान को बेहद गर्व के साथ दर्शाती हैं। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब वे इंडियन लुक अपनाकर अपनी पहचान दिखाती हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना भारतीय रेस्टोरेट खोलने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे साझा किया था।

मार्च महीने के अंत में उन्होंने एक वीडियो साझा कर बताया था कि वे महीने के अंत तक अपना इंडियन क्यूजिन वाला रेस्ट्रो खोलने वाली हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि हमारे भारत देश की खाने के अद्भुत स्वाद को हर देश में फैलाना एक बहुत ही गर्व वाली बात होगी।

जेठ-जेठानी की शादी में किया इंडियन लुक

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर की शादी में भी देसी स्टाइल में साड़ी पहचनकर सबको हैरान कर दिया था। जहां सब सूट बूट में नज़र आ रहे थे। वहीं प्रियंका ने इंडियन लुक अपनाते हुए साड़ी कैरी की थी। जिसमें वे लाजवाब लग रही थी। साल 2019 में ये वेडिंग हुई थी। जो कि एक वेस्टर्न शादी थी। लेकिन प्रियंका के इंडियन लुक ने इंटरनेशल लेवल पर सुर्खियां बटोरी थी। शादी में उपस्थित हुई प्रियंका चोपड़ा ने जब साड़ी पहनी तो सभी लोगों ने इनकी बहुत ही तारीफ की और उनकी आंखें खुली की खुली रह गई।

सोफिया एवं जो जोनस की शादी में प्रियंका चोपड़ा की साड़ी वाली ड्रेस को देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा खुश हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने भारतीय स्टाइल में वह काफी खूबसूरत भी दिख रही थी, इससे वह अपने भारतीय होने का भी पहचान दे रही थी।

विदेश में रहकर मनाती हैं सारे फेस्टिवल्स

आपको बता दें कि ऐसे और भी मौके रहे हैं जब भारत के प्रति प्र‍ियंका का प्यार नजर आया है. पति संग विदेश में रहकर भी वे भारत के त्योहार मनाना नहीं भूलतीं। दीवाली हो या करवा चौथ, प्र‍ियंका ने अपने घर में हमेशा इसे मनाया है। इन खास मौके पर एक्ट्रेस ने न‍िक जोनस के साथ इंड‍ियन लुक में तस्वीरें भी साझा की है। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर देश के लिए भावुक संदेश भी हर बार वायरल होता है। अक्सर निक जोनस के साथ इंडियन अटायर में उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

प्र‍ियंका चोपड़ा ने कई दफा टीवी शोज में भी भारत के लिए अपने प्यार और सम्मान का जिक्र किया है। अब भारतीय जायके से न्यूयॉर्क के लोगों को वे रुबरू करने को तैयार हैं।

प्रियंका और निक की शादी साल 2018 में जयपुर में हुई थी। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी की खूब चर्चाएं हुई थी और दोनों की वेडिंग का लुक भी आइकॉनिक लुक बन गया था।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड