भारत दौरे के बाद अपने घर वापिस लौटी देसी गर्ल ,बेटी मालती और पत्नी संग सुकून के पल बिताते दिखी प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं और वह लंबे समय से सिनेमा इंडस्ट्री पर राज कर रही है| वही प्रियंका चोपड़ा पूरे 3 साल बाद विदेश से हिंदुस्तान आई थी और यहां पर एक्ट्रेस ने अपने होम टाउन और कई जगहों पर समय बिताया और काफी सारी खूबसूरत मेमोरीज भी बनाई| वहीं भारत दौरे के दौरान प्रियंका चोपड़ा की हर दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है और उन्होंने मुंबई में अपने एक हेयर केयर प्रोडक्ट का भी प्रमोशन किया|

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ प्रोग्राम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंची जहां पर प्रियंका चोपड़ा ने आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बिताया और इन खास पलों की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा किया है| वहीं भारत यात्रा पूरी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब फिर से विदेश अपने घर वापस लौट गई हैं और अपने घर परिवार के पास पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है|

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इस फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा इतने समय के बाद अपनी बेटी मालती से मिलकर कितनी खुश होती हुई नजर आ रही है | प्रियंका की इस फोटो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के लिए उनकी बेटी से चंद दिन भी दूर रहना कितना मुश्किल हुआ है| सोशल मीडिया पर प्रियंका और उनकी बेटी मालती की फोटो सामने आते ही जमकर वायरल हो गई है और इस फोटो में प्रियंका और मालती के साथ-साथ निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं|

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को इसी साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था और इन दिनों यह कपल अपनी बेटी मालती के साथ हैप्पी पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहा है| वही मां बनने के बाद यह पहला मौका था जब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को छोड़कर इंडिया आई और उनसे इतने दिनों तक दूर रहें| इस वजह से प्रियंका चोपड़ा जैसे ही अपने घर पहुंची उन्होंने तुरंत अपनी बेटी को गोद उठा लिया और उनके साथ खूबसूरत पल एंजॉय करती हुई नजर आई|

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से जो फोटो शेयर किया है उस तस्वीर में प्रियंका जमीन पर लेटी हुई नजर आ रही है और उन्होंने गोद में अपनी बेटी मालती को भी लिया हुआ है| इस फोटो में निक जोनस बड़े प्यार से मां बेटी को निहारते हुए देखे जा सकते हैं| वही निक जोनस का इस तस्वीर में जो एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है उसे यही लग रहा है कि उन्होंने भी प्रियंका की गैर मौजूदगी में उन्हें काफी ज्यादा मिस किया है| प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” घर..”| इसके साथ उन्होंने हर्ट वाली इमोजी भी शेयर की है|

प्रियंका चोपड़ा की इस परफेक्ट फैमिली फोटो को देखने के बाद फैन्स इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो को क्यूट बताया है तो वहीं किसी ने प्रियंका की फैमिली को परफेक्ट फैमिली बताया| प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आप दुनिया के किसी भी कोने में हो परंतु जो सुकून आपको अपने घर में मिलता है वह कहीं नहीं मिल सकता..”|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड