कभी योग सिखाकर अपना गुजर बसर करने वाली बाहुबली की देवसेना आज बन चुकी है करोड़ों की मालकिन ,जाने इनकी नेट वर्थ

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अनुष्का शेट्टी बीते 7 नवंबर 2022 को अपना 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और इस मौके पर अनुष्का शेट्टी के लाखों करोड़ों प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दिए हैं| बाहुबली की देवसेना यानी कि अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा इंडस्ट्री कि वह कोहिनूर है जिनकी बेहतरीन अदायगी की चमक फिल्म के सक्सेसफुल होने की गारंटी मानी जाती है| अनुष्का शेट्टी ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाई है और आज अनुष्का शेट्टी जिस मुकाम पर पहुंची है उसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है|

अनुष्का शेट्टी अलग-अलग तरह की फिल्मों में यूनिक रोल निभाने के लिए भी जानी जाती है और वर्तमान समय में अनुष्का शर्मा का नाम सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है| आज अनुष्का शेट्टी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं परंतु एक समय में अनुष्का शेट्टी अपना गुजर-बसर करने के लिए योगा क्लासेस दिया करती थी| आज अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं विस्तार से|

अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग आज सिर्फ साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में नहीं बल्कि पूरे देश भर में देखने को मिलती है और अनुष्का शेट्टी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म बाहुबली ने उनके द्वारा निभाए गए देवसेना के दमदार किरदार से मिली है| इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी बेहतरीन अदायगी से देवसेना के किरदार को इस कदर जीवंत कर दिया था कि आज भी उन्हें देवसेना के किरदार के लिए याद किया जाता है| आपको बता दें फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़े मुकाम पर पहुंचने वाली आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले योग सिखाया करती थी| अनुष्का शेट्टी ने भरत ठाकुर से योग सीखा है और फिर खुद योग इंस्ट्रक्टर बनकर उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी|

वही अनुष्का शेट्टी एक दफा जब योग सिखा रही थी उसी वक्त डायरेक्टर मेहर रमेश की नजर अनुष्का शेट्टी पर पड़ गई और उन्होंने अनुष्का शेट्टी के टैलेंट को परखा और उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दे दिया जिसके बाद अनुष्का शेट्टी की पूरी जिंदगी ही बदल गई और उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया और अपने कैरियर में सुपर और महानंदी जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में अभिनय किया|

कभी योग सिखा कर अपना गुजर-बसर करने वाली अनुष्का शेट्टी आज अपने टैलेंट के बदौलत बेशुमार संपत्ति की मालकिन बन चुकी है| फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभा कर अनुष्का शेट्टी दुनिया भर में पॉपुलर हो गई और वही दर्शकों ने अनुष्का शेट्टी को भरपूर प्यार दिया| गौरतलब है कि बाहुबली फिल्म के सक्सेसफुल होने के बाद अनुष्का शेट्टी ने अपने ड्राइवर को 1200000 रुपए की एक लग्जरी गाड़ी उपहार स्वरूप दी थी |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शेट्टी वर्तमान समय में 140 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की मालकिन बन चुकी है और इन्होंने हैदराबाद में एक आलीशान अपार्टमेंट भी खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है| अनुष्का शेट्टी वर्तमान समय में एक फिल्म करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए तक की तगड़ी फीस चार्ज करती है और वही अनुष्का शर्मा के पास गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है जिसमें ऑडी ए6, बीएमडब्लू 6 और टोयटा कोरोला जैसी कई लग्जरी कारें शामिल है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड