मैरिज एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने दिवंगत पति अशोक चोपड़ा के साथ साझा की यह खास तस्वीर, निक जोनस के पिता ने किया कमेंट

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी है| प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है और मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती के लिए जाने जाती है| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का नाम अशोक चोपड़ा है और अभिनेत्री के पिता अशोक चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं है| वही प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी के स्पेशल मौके पर अपने पति अशोक चोपड़ा के साथ एक बेहद खास और पुरानी तस्वीर साझा की है |

इस तस्वीर के जरिए मधु चोपड़ा ने अपने दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद किया है| बता दे मधु चोपड़ा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए निक जोनस के पिता केविन जोनस ने अपने मन की बात कही है | ऐसे में अब मधु चोपड़ा की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और निक जोनस के पिता इस पोस्ट पर किए गए अपने कमेंट को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं|

मधु चोपड़ा ने अपने पति अशोक चोपड़ा के साथ जो तस्वीर शेयर की है उसमें मधु चोपड़ा जहां वाइट और ब्लू कलर की ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही है तो वही अशोक चोपड़ा वाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में दोनों समंदर किनारे चट्टानों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और मधु चोपड़ा ने अपने दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए इस तस्वीर को साझा किया है और यह कैप्शन लिखा है कि,” एक खूबसूरत जर्नी”|

वहीं मधु चोपड़ा के इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता केविन जोनास ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिखा है कि,” सालगिरह मुबारक हो, काश हम उन्हें जान पाते| हमारी जिंदगी में आपके और प्रियंका के आने के लिए बहुत धन्यवाद”| प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि,” अद्भुत तस्वीर”| बता दे मधु चोपड़ा के इस पोस्ट पर फैन्स भी कमेंट कर रहे हैं और इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं|

वही प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने माता-पिता के वेडिंग एनिवर्सरी के स्पेशल मौके पर अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी मां पापा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा अपनी पत्नी मधु को गुलाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत पोस्ट को शेयर करते हुए यह लिखा है कि,” मैं आपकी वेडिंग एनिवर्सरी हमेशा यूं ही याद करती हूं |मिस यू, डैड लव यू|”

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे| अशोक चोपड़ा कैंसर की जंग हारने के बाद इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे और वही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की यादों में अपनी कलाई पर ‘डैडीज़ लिटिल गर्ल’ नाम का एक टैटू भी बनवाया है| प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थे और उनके गुजर जाने के बाद उनकी मां मधु चोपड़ा ने ही उनकी परवरिश की है |

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में 22 जनवरी 2022 को सरोगेसी के मदद से एक बच्चे के माता-पिता बने हैं जिसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को दिया था| वही इन दिनों निक जोनस और प्रियंका अपने बच्चे के साथ पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड