प्रियंका चोपड़ा और सास डेनिस की उम्र में है बस इतना सा फासला, सास-बहु नहीं बल्कि

बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरती और अभिनय से आग लगाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नही है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज प्रियंका के नाम से पूरी दुनिया वाकिफ है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने कदम जमाए। आइए आज बात करते हैं प्रियंका और उनके परिवार के बारे में खास।

अमेरिकन सिंगर संग रचाई शादी

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस संग सात फेरे लिए। निक संग शादी रचाने के बाद प्रियंका एक विदेशी बहू बन चुकी हैं। खास बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की जोड़ी अक्सर छाई रहती है। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा अब पति निक जोनस के साथ यूएस में सेटल हो चुकी हैं। दोनों के बीच उम्र का भले ही कितना भी अंतर क्यों न हो लेकिन वह एक-दूसरे को बखूबी समझते हैं।

ससुराल वालों के साथ प्यार

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव केमिस्ट्री तो अक्सर आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरों और वीडियोज में देखते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका का अपने ससुराल वालों के साथ कैसा रिश्ता है। दरअसल, प्रियंका अपने ससुराल वालों के भी बेहद करीब हैं। जी हां, वह अपने सास-ससुर और बाकी सबके बेहद करीब हैं। अपने ससुराल वालों के साथ प्रियंका जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती हैं। लेकिन इनमें से जो सबसे खास रिश्ता है वो प्रियंका और उनकी सासू मां डेनिस का है। एक्ट्रेस अपनी सासू मां डेनिस को बिल्कुल अपनी मां की तरह प्यार करती हैं। दोनों ही सास-बहू एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाती हैं।

इस बात का पता प्रियंका के सोशल अकाउंट से चलता है। प्रियंका अपनी सासू मां के साथ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक खास रिपोर्ट की माने तो डेनिस अपनी तीनों बहुओं में से प्रियंका के सबसे ज्यादा करीब हैं। दोनों की उम्र के बीच भी कुछ ज्यादा फासला नहीं है। प्रियंका 39 साल की है तो वही प्रियंका की सास 55 साल की हैं। सास-बहू के बीच उम्र का महज 16 साल का ही अंतर है। लेकिन ज्यादातर लोग इन दोनों को आपस में देखकर देवरानी और जेठानी कहते हैं।

डेनिस- प्रियंका को देती हैं टक्कर

खूबसूरती के मामले में प्रियंका की सास डेनिस उन्हें कड़ी टक्कर देती हैं। जी हां, डेनिस बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। बता दें कि डेनिस को भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है। वह प्रियंका के साथ सभी भारतीय त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। बता दें कि प्रियंका को शादी पर उनकी सास डेनिस ने एक डायमंड की इयररिंग गिफ्ट की थी। उसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए थी। इसके अलावा प्रियंका की सास ने उन्हें कई महंगे गहने भी तोहफे के तौर पर दिए थे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड