बेटी मालती और पति निक संग प्रियंका चोपड़ा ने एन्जॉय किया वीकेंड, बेटी संग कपल ने पूल में दिया क्यूट पोज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री के पावरफुल जोड़ियों में से एक है और इन दोनों के बीच के केमिस्ट्री हमेशा से ही लोगों को प्रेरित करती आ रही है| प्रियंका और निक की उम्र में भले ही एक दशक से भी ज्यादा का अंतर है परंतु उम्र का यह फांसला दोनों के प्यार के बीच कभी नजर नहीं आता|

प्रियंका और निक जब भी एक दूसरे के साथ नजर आते हैं तब दोनों अपने क्यूट बॉन्डिंग से फैन्स को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते| निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी रचाई थी और शादी के बाद से ही यह कपल फैंस के फेवरेट कपल बन चुके हैं और यह दोनों अक्सर ही कपल गोल्स देते रहते हैं|

वही प्रियंका और निक जोनस ने इसी साल 2022 में पेरेंट्स बनने का सुख प्राप्त किया और यह कपल सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के मम्मी पापा बन गए हैं| वही मदर्स डे के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी की झलक दुनिया को दिखाई थी इस कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया था| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में अपनी नन्ही राजकुमारी का नाम मालती रखा है|

वही जबसे प्रियंका चोपड़ा मां बनी है तब से उनकी जिंदगी अपनी बेटी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है और आए दिन प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है| इसी बीच वीकेंड पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की है|

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ ‘संडे टाइम’ एंजॉय करती हुई नजर आ रही है| वही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा स्टोरी पर कुछ और तस्वीरें भी साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी लॉस एंजिल्स वाले घर की बेहतरीन झलक भी दिखाइए| वहीं एक तस्वीर में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की भी खूबसूरत झलक दिखाई है |इस तस्वीर में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती को लेकर पूल किनारे बेहद ही मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है|

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि, “रविवार @sonahomenyc।” वहीं, एक अन्य तस्वीर में उन्होंने लिखा, “देखो कितनी स्टनिंग लग रही है।” सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और अभिनेत्री के परफेक्ट फैमिली फोटो पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह स्विमसूट पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं और इस दौरान अभिनेत्री ने अपने सिर पर कैप भी लगाया हुआ है| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस विक एंड की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और वही इन तस्वीरों में निक और प्रियंका की बेटी मालती अपने क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है|

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही अपनी हॉलीवुड अपकमिंग फिल्म  ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में और टीवी सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली है| इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी रिलीज होने वाली है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड