बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बीते 18 जुलाई 2022 को अपना 40 वां जन्मदिन बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया है| बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने-अपने और खूबसूरती के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर सफलता की बुलंदियों को छुआ है और आज मैं ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है और करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही है|
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई सन 1982 में जमशेदपुर में हुआ था और प्रियंका चोपड़ा का जन्म भले ही एक छोटे से शहर में हुआ था परंतु इनके सपने बहुत बड़े थे और अपने इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया जिसका नतीजा आज हम सबके सामने है|
वही प्रियंका चोपड़ा की आज देशभर में गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर उनके तमाम फैंस और दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ढेरों तस्वीरें और वीडियोस जमकर वायरल हो रही है और वही प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ऑफिशल इंस्टा हैंडल से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ बेहतरीन झलकियां शेयर की है|
प्रियंका चोपड़ा ने अपना यह जन्मदिन अपने लविंग हसबैंड निक जोनस के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया है और निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर प्राइवेट पार्टी होस्ट की थी और इस पार्टी को दोनों ने जमकर एंजॉय किया और अब सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के जश्न की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है|
सामने आई तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को किस करती हुई नजर आ रही है| वही एक और तस्वीर में यह दोनों एक दूजे के गले में बाहें डाल कर आतिशबाजी का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं| बता दे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|
निक जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल से प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की 4 तस्वीरें शेयर की है जिसमें से पहली तस्वीर में यह दोनों समंदर किनारे खड़े होकर एक दूजे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं| दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा किसी रेस्टोरेंट में बैठी हुई नजर आ रही है | वह तीसरी तस्वीर में निक जोनास एक टॉवल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं जिस पर यह लिखा है कि,”प्रियंका ज्वेल ऑफ जुलाई”। वही अंतिम तस्वीर में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा एक दूजे के साथ आतिशबाजी का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं|
निक जोनस ने इन तमाम तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,’मेरी जुलाई की ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। जिंदगी की इस क्रेजी राइड में तुम्हारे साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू’। निक जोनस के इस खूबसूरत पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना प्यार भरा रिएक्शन दिया है और उन्होंने लिखा है कि , ‘लव ऑफ माई लाइफ’। वही प्रियंका चोपड़ा को बहुत से फैंस सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस कपल की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|