गरीबी से जंग लड़ते हुए संघर्ष के दम पर इन खिलाड़ियों ने हांसिल की है बड़ी कामयाबी , एक के पिता तो करते थे कोयला फैक्ट्री में काम

कहा जाता है कि मेहनत इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है और इसी बात को हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ जाने-माने क्रिकेटर्स ने सच करके दिखाया है| भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था परंतु इन के सपने बहुत ऊंचे थे अपने इन्हीं सपनों को साकार करने के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने मेहनत से न सिर्फ इमो ने अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि दुनिया भर में भारत देश का नाम भी रोशन किया है और आज यह क्रिकेटर समूचे विश्व में अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं|

दुनियाभर में इन क्रिकेटर्स की आज गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और क्रिकेट की दुनिया में इन्होंने बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है| आपके अपने इस पोस्ट में हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म भले ही गरीब परिवार में हुआ था परंतु इन्होंने अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए संघर्ष किया और अपने सपने को साकार किया है| तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के 5 कौन कौन से क्रिकेटर्स का नाम शामिल है

रवींद्र जडेजा:

 

लिस्ट में पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर रविंद्र जडेजा का शामिल है| रविंद्र जडेजा ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है और इनकी लोकप्रियता भी पूरे देश भर में देखने को मिलती है| एक गरीब परिवार में जन्मे रविंद्र जडेजा का बचपन बेहद मुश्किल और संघर्षों में बीता है| इनके पिता जहां पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड थे वहीं मां एक नर्स थी| रविंद्र जडेजा का पूरा परिवार एक छोटे से सरकारी क्वार्टर में रहता था और बेहद मुश्किल से रविंद्र जडेजा के पिता पूरा घर चलाते थे| हालांकि रविंद्र जडेजा ने अपनी मेहनत और संघर्ष की बदौलत एक बड़ा मुकाम हासिल किया है|

महेन्द्र सिंह धोनी:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में अपनी तगड़ी पहचान बनाई है | महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष की कहानी तो फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में बखूबी दिखाई गई थी| महेंद्र सिंह धोनी ने एक टिकट कलेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी परंतु अपने सपनों को साकार करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने कभी हार नहीं मानी और आज उनके संघर्ष का ही नतीजा है जो महेंद्र सिंह धोनी ने आज इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है|

भुवनेश्वर कुमार:

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस सूची में शुमार है| उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे भुवनेश्वर कुमार का बचपन भी बेहद संघर्षपूर्ण रहा है और इन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष की कहानी खुद बताई थी| भुवनेश्वर कुमार ने बताया था कि एक समय में क्रिकेट खेलने के लिए उनके पास अच्छे जूते खरीदने के भी पैसे नहीं हुआ करते थे परंतु अपनी मेहनत और संघर्ष के बदौलत इन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की है|

उमेश यादव:

क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| उमेश यादव के पिता कोयला कारखाने में काम किया करते थे और पूरे परिवार का खर्च उठाने के लिए वह दिन भर मेहनत करते थे तब जाकर पूरे परिवार को दो वक्त की रोटी नसीब होती थी| उमेश यादव ने अपने मेहनत और संघर्ष के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है और आज क्रिकेट की दुनिया में उमेश यादव एक एक जाना माना नाम बन चुका है|

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड