साउथ के सुपरस्टार प्रभास देशभर के चाहिते बन चुके हैं। इन दिनों प्रभास अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में प्रभास और कृति सेनन के बीच काफी नजदीकियां देखी जा रही है। इन नजदीकियों को लेकर अब मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों ही एक्टर ने इस बारें में अब तक कोई बात नहीं कही है।
प्रभास के नाम के साथ इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम जोड़े जा चुके हैं उनमें से साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सबसे ऊपर है। अनुष्का और प्रभास के बारे में कहा जाता है कि प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी भी रुकवा दी थी। जी हां अनुष्का शेट्टी 2015 में शादी करने वाली थी लेकिन प्रभास ने अनुष्का की यह शादी नहीं होने दी।
अनुष्का की रुकवा दी थी शादी
शादी को रुकवाने पर प्रभास का कहना था कि वे चाहते थे कि अनुष्का उस समय बाहुबली की शूटिंग पर फोकस करें और इस समय शादी से दूर रहे। प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुल कर बात नहीं की। लेकिन कहा जाता हैं कि प्रभास अनुष्का की खूबसूरती पर फिदा हैं। आपको बात दें कि साउथ में दोनों ने ही कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
एक साथ कई फिल्मों में काम करने पर दोनों के बीच नजदीकियां भी काफी बढ़ गई है। लोग दोनों की इस दोस्ती को दोस्ती से ज्यादा ही कुछ मानते हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं कही हैं ।
मीडिया इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी से प्रभास के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। जबकि एक इंटरव्यू में प्रभास का कहना था कि उनके अफेयर्स की खबरें उन्हें परेशान कर देती है।
कृति सेनन के साथ जुड़ रहा नाम
प्रभास और अनुष्का शेट्टी की दोस्ती इतनी अच्छी है कि दोनों की नजदीकियों को देख कर हर कोई यही कहेगा कि यह दोनों में दोस्त का रिश्ता ही नहीं बल्कि दोस्ती से ज्यादा गहरा इनका रिश्ता है। इसी तरह अब प्रभास के साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम जोड़ा जा रहा हैं।
आपको बता दें कि प्रभास और कृति एक साथ फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म में एक साथ काम करते हुए दोनों काफी करीब आ गए हैं। आपको बता दें कि फिल्म आदि पुरुष हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है।
इस फिल्म में कृति सेनन सीता का रोल निभाने वाली है तो वही प्रभास इस फिल्म में राम की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। लंकापति रावण की भूमिका में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म जनवरी में रिलीज की जायेगी।