गोल्फ कोर्स में कुछ इस अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पति निक का बर्थडे ,शेयर किया ये खुबसूरत विडियो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा आज फिल्म इंडस्ट्री की ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती है और वही प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में देखने को मिलती है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और इन दोनों ने पावरफुल कपल के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है|

वही प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बीते 16 सितंबर 2022 को अपने लविंग हसबैंड निक जोनास का 30 वां जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है जिसकी एक खास झलक प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिखाया है|

प्रियंका चोपड़ा ने इस साल निक जोनस का बर्थडे अमेरिका के अरिजोना में बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और इस बर्थडे सेलिब्रेशन का थीम गोल्फ पर बेस्ड रही| निक जोनस ने अपने बर्थडे के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर गोल्फ खेला और पार्टी एंजॉय की|

वही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने अपने पति के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है | फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट जमकर मारल हो रही है और इस वीडियो में प्रियंका और निक एक दूजे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


बता दे निक जोनस का जन्मदिन 16 सितंबर 2022 को था हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने आज यानी कि 19 सितंबर 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट पर निक जोनास के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक बेहतरीन झलक दिखाई है और इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि ”जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार. आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे. आई लव यू निक. यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया.”| प्रियंका चोपड़ा ने इस खास वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस को बर्थडे विश किया है और उनके लिए एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर निक जोनस पर प्यार लुटाया है|

वही निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियों में हेल्प करने वालों के नाम भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस पोस्ट में मेंशन किया है| वही प्रियंका चोपड़ा के इस खूबसूरत पोस्ट पर निक जोनस ने भी तुरंत कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने अपने लविंग वाइफ प्रियंका पर प्यार बरसाया है| निक जोनस ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक दिल वाली इमोजी शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि, “एपिक टाइम. तुम कमाल की हो.”|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इस कपल की शादी हिंदू रीति रिवाज के अलावा क्रिश्चन रीति रिवाज से भी संपन्न हुई थी| निक और प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और चर्चित शादियों में से एक थी|

वही शादी के 3 साल बाद सरोगेसी की मदद से प्रियंका चोपड़ा मां बनी और एक कपल ने अपनी जिंदगी में अपनी बेटी का स्वागत किया| निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है और इन दिनों यह दोनों अपनी बेटी के साथ खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड