निकितन धीर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है। वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में अभिनेता को जब पता चला कि उनके घर खुशियां आने वाली है अर्थात वह पिता बनने वाले हैं तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इस बात से वह बहुत उत्साहित थे, लेकिन आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया। अब हाल ही में उनकी पत्नी कृतिका सेंगर ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। गौरतलब है कि कृतिका सेंगर भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री है। अभिनेता निकितिन ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। उसके बाद से ही लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
आपको बता दें कि यह कपल शादी के पूरे 8 साल बाद माता पिता बना है। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस की कई तस्वीरें भी सामने आई थी। निकितन के काम के बारे में बात करें तो वह शेरशाह, चेन्नई एक्सप्रेस और सूर्यवंशी जैसी बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी पत्नी और जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। पत्नी के मां बनने की खबर निकितिन धीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम द्वारा सभी के साथ शेयर की है। इसके पहले उन्होंने कृतिका के बेबी बंप की भी तमाम फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।
अब वह फाइनली पिता और उनकी पत्नी कृतिका मां बनी है। दोनों को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। गौरतलब है कि अभिनेता निकितन धीर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज धीर के बेटे है। महाभारत में पंकज धीर महाभारत में कर्ण का रोल प्ले कर चुके हैं। वह इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा रहे हैं। वही निकेतन धीर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम किया है। वह बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। निकेतन हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वही निकितन धीर की पत्नी अभिनेत्री कृतिका भी एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है। टीवी शो छोटी सरदारनी में वह नजर आ चुकी है। 3 सितंबर 2014 को निकेतन ने कृतिका से शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। ऐसे में इस शादी के 8 साल बाद इनके घर खुशियों ने दस्तक दी हैं।
आपको बता दें कि निकेतन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आशुतोष गोविरकर की फिल्म जोधा अकबर से की थी। जोधा अकबर में आलोचकों ने निकेतन के अभिनय की सरहाना की। उसके बाद निकेतन सलमान खान और असिन स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म रेडी में भी दिखे थे। रेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी। उसके बाद तो निकेतन के करियर की गाडी चल पड़ी। खास बात यह है, कि निकेतन ने अब तक बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का ही किरदार निभाया हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पंसद भी किया जा रहा है। वह एकता कपूर के टीवी शो ‘नागिन 3’ में भी वो नजर आ चुके हैं।